ePaper

मनीष ने रची थी हत्या की साजिश

Updated at : 10 Jan 2020 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
मनीष ने रची थी हत्या की साजिश

मनीष समेत चार चढ़े पुलिस के हत्थे हर्ष के दो नाबालिग दोस्त भी हत्या में शामिल आकाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी सीतामढ़ी : डुमरा थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद के नेतृत्व में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर जानकी स्टेडियम में हर्ष की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपित मनीष समेत […]

विज्ञापन

मनीष समेत चार चढ़े पुलिस के हत्थे

हर्ष के दो नाबालिग दोस्त भी हत्या में शामिल
आकाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
सीतामढ़ी : डुमरा थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद के नेतृत्व में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर जानकी स्टेडियम में हर्ष की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपित मनीष समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.
हर्ष की हत्या में शामिल उसके एक नाबालिग दोस्त ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया है कि मनीष कुमार ने हत्या की साजिश रची थी. मनीष वर्तमान में शहर के लक्ष्मीनगर मोहल्ला का निवासी है. नाबालिग दोस्त के स्वीकरोक्ति बयान पर थानाध्यक्ष श्री आजाद ने बथनाहा थाना अंतर्गत भटौलिया गांव निवासी मनीष, बेला थाना अंतर्गत नरंगा गांव के श्रीरामपुर टोले निवासी समेत हर्ष के दो नाबालिग दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में शामिल आकाश नामक एक युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है. दो नाबालिग अभियुक्त को रिमांड होम व मनीष को न्यायिक हिरासत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.
मनीष के कहने पर हर्ष को लेकर पहुंचा था दोस्त: नाबालिग आरोपित ने पुलिस को बताया है कि वह मनीष के कहने पर हर्ष को लेकर जानकी स्टेडियम के गेट पर पहुंचा. वहां पहले से मनीष, आकाश व विनोद इंतजार कर रहे थे. सभी हर्ष के साथ जानकी स्टेडियम घूमते हुए दर्शक दीर्घा की तरफ पहुंचे. तब तक काफी अंधेरा व स्टेडियम सुनसान हो चुका था. हर्ष व मनीष की पूर्व से दुश्मनी चल रही थी. इसी विवाद को लेकर दर्शक दीर्घा के पास वाले स्टैंड के पास हर्ष के पहुंचते ही मनीष ने ईंट से हर्ष के सिर पर जोर से वार कर दिया.
इससे हर्ष वहीं पर गिर गया. तब आकाश व विनाेद भी ईंट-पत्थर से मारने लगे. मनीष अपने पास रखे चाकू से भी हर्ष के शरीर पर वार करने लगा. जिससे हर्ष को काफी खून बहने लगा. कोई देख नहीं ले, इस कारण सबों ने हर्ष के जैकेट वाली रस्सी से गर्दन में जोर से बांधकर घसीटते हुए दर्शक दीर्घा के पास सीढ़ी के नीचे छुपा दिया.
जिसके बाद हमलोग तेजी से अपने-अपने घर चले गये. यह भी बताया गया है कि हत्या के पांच दिन पूर्व भी मनीष ने हर्ष के घर जाकर मार देने की धमकी दी थी. घटना को लेकर पिता गौरीशंकर के बयान पर दो नाबालिग समेत उक्त तीनों आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गौरतलब हो कि सात जनवरी को डुमरा पुलिस ने क्षत-विक्षिप्त स्थिति में हर्ष के शव को जानकी स्टेडियम से बरामद किया था. अनुसंधान व छापेमारी में सर्कल इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, एसआइ राकेश कुमार, एएसआइ रामजी यादव, रामानुज यादव व क्यूआरटी का अहम योगदान रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन