डुमरा समेत तीन सीओ पर होगी कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2020 12:19 AM
विज्ञापन
दाखिल खारिज में लापरवाही बरतने का मामला राजस्व विभाग को रिपोर्ट भेज कार्रवाई की अनुशंसा सीतामढ़ी : डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने जिले के तीन सीओ की कार्यशैली से खफा है. तीनों सीओ पर दाखिल-खारिज के मामले को गंभीरता से नहीं लेकर लापरवाही बरतने का आरोप है. बार-बार की चेतावनी के बावजूद दाखिल-खारिज में मामलों […]
विज्ञापन
दाखिल खारिज में लापरवाही बरतने का मामला
राजस्व विभाग को रिपोर्ट भेज कार्रवाई की अनुशंसा
सीतामढ़ी : डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने जिले के तीन सीओ की कार्यशैली से खफा है. तीनों सीओ पर दाखिल-खारिज के मामले को गंभीरता से नहीं लेकर लापरवाही बरतने का आरोप है.
बार-बार की चेतावनी के बावजूद दाखिल-खारिज में मामलों में खास प्रगति नहीं देख डीएम ने राजस्व विभाग से तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है.
सूत्रों ने बताया कि सदर एसडीओ कुमार गौरव की रिपोर्ट पर कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. कार्रवाई की जद में डुमरा, सुप्पी व परिहार सीओ आये है.
डीएम भी करायी थी जांच: गौरतलब है कि गत माह दाखिल-खारिज के मामले बड़ी संख्या में लंबित रहने की शिकायत पर डीएम ने एडीएम से अंचलवार जांच करायी थी. जांच में उक्त शिकायत सच पायी गयी थी. एक रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर-19 तक जिले में डुमरा प्रखंड में सबसे अधिक 15252 मामले लंबित थे. दूसरे स्थान पर परिहार था. वहां 12367 मामले लंबित थे. सुप्पी अंचल में 4005 मामले लंबित थे. एडीएम की जांच रिपोर्ट के आलोक में डीएम की सख्ती के बाद सभी अंचलों में दाखिल-खारिज के मामलों के निबटारा में तेजी आ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










