मिल का घेराव करेंगे गन्ना किसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2019 1:18 AM
रीगा : स्थानीय मिल बाजार परिसर में सोमवार को संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता किसान नेता पारसनाथ सिंह ने की. इस दौरान बाढ़, सुखाड़ व ओलावृष्टि से परेशान किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य सराकर को लगातार मांग पत्र भेजे जाने के बावजूद निर्धारित समय से धान की खरीद शुरू नहीं होने, […]
रीगा : स्थानीय मिल बाजार परिसर में सोमवार को संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता किसान नेता पारसनाथ सिंह ने की. इस दौरान बाढ़, सुखाड़ व ओलावृष्टि से परेशान किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य सराकर को लगातार मांग पत्र भेजे जाने के बावजूद निर्धारित समय से धान की खरीद शुरू नहीं होने, बाढ़ पीड़ितों को फसल व गन्ना क्षति अनुदान नहीं मिलने व नये सत्र में गन्ना का परामर्शी मूल्य तय नहीं होने, लंबित राशि का भुगतान नहीं होने समेत पर दु:ख व्यक्त की गयी. साथ हीं उक्त सभी समस्याओं को लेकर शहीद दिवस के मौके पर चीनी मिल के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गयी.
वक्ताओं ने कहा कि सरकार व मिल प्रबंधन शीघ्र किसानों की समस्याओं का समाधान करें, अन्यथा किसान गन्ना की खेती नहीं करेंगे. वहीं, चीनी मिल द्वारा गन्ना की कतिपय प्रभेद की पेराई शुरू नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रबंधन से सभी प्रभेदो की पेराई शुरू करने की मांग की गयी.
साथ हीं 27 दिसंबर को मिल गेट पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गयी. मौके पर मोर्चा के उतर बिहार के अध्यक्ष डा आनंद किशोर, महासचिव आफताब अंजुम, पूर्व उप प्रमुख संजीव कुमार, उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह, कौशल किशोर सिह, नरेश झा, रवींद्र कुमार सिंह, विनय कुशवाहा, संजीव चौधरी, ओमप्रकाश कुशवाहा समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










