देसी पिस्टल और कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक व चार मोबाइल किया बरामद नेपाल, सोनबरसा व बेला के निवासी हैं गिरफ्तार तीनों बदमाश सीतामढ़ी :एसपी अनिल कुमार द्वारा गठित पुलिस की विशेष टीम ने सीतामढ़ी व पड़ोसी देश नेपाल में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पूर्व में जेल जा […]
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक व चार मोबाइल किया बरामद
आपके शहर में
विज्ञापन
नेपाल, सोनबरसा व बेला के निवासी हैं गिरफ्तार तीनों बदमाश
सीतामढ़ी :एसपी अनिल कुमार द्वारा गठित पुलिस की विशेष टीम ने सीतामढ़ी व पड़ोसी देश नेपाल में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.
पूर्व में जेल जा चुके हैं : सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एसपी अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में बेला थाना अंतर्गत मलहाटोल निवासी महेश सहनी का पुत्र विनोद सहनी, सोनबरसा थाना अंतर्गत तिलगही गांव निवासी मो रफीक साह का पुत्र मो लालबाबू साह व नेपाल के सर्लाही जिला अंतर्गत मलंगवा थाना अंतर्गत मननपुर गांव निवासी दरबारी लाल राय का पुत्र उदय राय शामिल हैं. उनके पास से एक देशी पिस्टल, 7.65 एमएम का पांच जिंदा कारतूस, दो बाइक व चार मोबाइल बरामद किया गया हैं.
गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. सीतामढ़ी जिले के अलावा पड़ोसी देश नेपाल में आपराधिक घटनाओं में इनकी संलिप्तता रही है. बेला थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से लूट की घटना के बाद दर्ज कांड संख्या 228/19 में बदमाशों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
विशेष टीम का नेतृत्व बेला थानाध्यक्ष अशोक कुमार व सब इंस्पेक्टर विजय कुमार गुप्ता कर रहे थे. जिले के सोनबरसा, परिहार व बेला समेत नेपाल के आपराधिक कांडों में बदमाश जेल जा चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन