जनता दरबार में दो बुजुर्गों ने की शिकायत

Updated at : 29 Nov 2019 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में दो बुजुर्गों ने की शिकायत

कृषि कार्यों में युवाओं को करें प्रोत्साहित : डीएम डुमरा : समाहरणालय में गुरुवार को जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में डीएम ने डीएओ को निर्देश दिया कि कृषि व कृषि से संबंधित क्षेत्र में कार्य करने वाले इच्छुक लोगों, खासकर युवाओं को प्रोत्साहित […]

विज्ञापन
कृषि कार्यों में युवाओं को करें प्रोत्साहित : डीएम
डुमरा : समाहरणालय में गुरुवार को जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में डीएम ने डीएओ को निर्देश दिया कि कृषि व कृषि से संबंधित क्षेत्र में कार्य करने वाले इच्छुक लोगों, खासकर युवाओं को प्रोत्साहित करें. इस दौरान डीएम ने कहा कि डेयरी, मत्स्य पालन, बागवानी, बकरी पालन, सीप से मोती उत्पादन, औषधी पौधे व मशरूम की खेती समेत अन्य क्षेत्रों में नवाचारी प्रयोग करने व आधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से कार्य करने के इच्छुक युवा जिला कृषि कार्यालय में अपना प्रस्ताव दे सकते हैं.
इसमें डीएओ आत्मा, आर-सेटी व एलडीएम से समन्वय कर ऐसे युवाओं को हर संभव सहायता करेंगे, ताकि जिले के युवा न सिर्फ आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने वाले बन सकते हैं. डीएम ने डीपीएम जीविका को निर्देश दिया कि जीविका की जो स्वयं सहायता समूह इन क्षेत्रों में कार्य करना चाहती हैं, उनका भी प्रस्ताव जिला कृषि कार्यालय में भेजे. डीएम ने सीप से मोती उत्पादन के प्रशिक्षण को प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक इच्छुक युवाओं को देने का निर्देश दिया.
गौरतलब है कि आधुनिक तकनीक द्वारा 10×10 फीट गड्ढे में सीप से मोती का उत्पादन किया जा सकता है. इससे जिले के युवा एक साल में दो लाख तक कि कमाई कर सकते हैं. डीएम ने डीएओ को निर्देश दिया कि जिले के वैसे लोगों की सक्सेस स्टोरी आम लोगों तक पहुंचाए, जिन्होंने इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम किया है व दूसरे के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकते हैं.
डीएम ने कहा कि विभिन्न बीज वितरण योजना के तहत किसानों को सहजता व पूरी पारदर्शिता से बीज उपलब्ध करवाएं. बैठक में डीएम ने डीजल अनुदान, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, रबी अभियान, फसल योजना, कृषि यंत्रीकरण, गव्य विकास व पशुपालन से संबंधित योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच अवधेश राम, डीएओ अनिल कुमार यादव व डीपीआरओ परिमल कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन