पुनौरा में सिलेंडर के रिसाव से लगी आग, किशोर की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2019 12:10 AM
सीतामढ़ी : जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र के अजीजनगर वार्ड नंबर-तीन में गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग में झुलस कर जगरनाथ कापड़ के पुत्र धर्मेंद्र कुमार (14) की मौत हो गयी. हादसे में उसके चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना शुक्रवार दोपहर की है. जख्मी फेकन कापड़ को उपचार के लिए सदर […]
सीतामढ़ी : जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र के अजीजनगर वार्ड नंबर-तीन में गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग में झुलस कर जगरनाथ कापड़ के पुत्र धर्मेंद्र कुमार (14) की मौत हो गयी. हादसे में उसके चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना शुक्रवार दोपहर की है. जख्मी फेकन कापड़ को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में फूस के घर के साथ बेटी की शादी के लिए रखे 35 हजार रुपये, कपड़ा व अन्य सामान भी राख हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










