दो बैंक खातों से हुई 32 लाख की अवैध निकासी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2019 12:54 AM
सीतामढ़ी : आठ से 16 नवंबर 2019 के बीच शहर स्थित सेंट्रल बैक ऑफ इंडिया के दो खाते से 32 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में डुमरा थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव निवासी अशोक कुमार सिंह के पुत्र भूषण कुमार ने बुधवार को नगर थाना पुलिस को […]
सीतामढ़ी : आठ से 16 नवंबर 2019 के बीच शहर स्थित सेंट्रल बैक ऑफ इंडिया के दो खाते से 32 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है.
इस संबंध में डुमरा थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव निवासी अशोक कुमार सिंह के पुत्र भूषण कुमार ने बुधवार को नगर थाना पुलिस को आवेदन दिया है. जिसमें आरोप लगाया है कि गांव स्थित श्री राम जानकी मंदिर ट्रस्ट पूरी तरह से न्यास बोर्ड, पटना के अधीन है. श्री राम जानकी मंदिर के नाम पर शहर स्थित मारवाड़ी बाजार के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में दो खाता खोला गया है.
आरोप है कि ग्रामीण राम मोहन दास द्वारा अवैध रूप से 32 लाख रुपये की निकासी की गयी है. कहा है कि मंदिर के पूर्व महंथ द्बारा राम मोहन दास को महंथ का पदवी नहीं दी गयी थी. उससे पहले ही पूर्व महंथ की मौत हो गयी थी. नगर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि कहा कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










