ePaper

रीगा में रंगदारी के लिए स्कूल संचालक को मारी गोली

Updated at : 17 Nov 2019 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
रीगा में रंगदारी के लिए स्कूल संचालक को मारी गोली

सीतामढ़ी/रीगा : जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के समीप शनिवार की सुबह लगभग 7.30 बजे अपराधियों ने रंगदारी की मांग को लेकर स्कूल संचालक सुरेंद्र चौधरी (35) को गोली मारकर जख्मी कर दिया. ईख की खेत में घात लगाये अपराधियों ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया, जब श्री चौधरी टेंपो में […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/रीगा : जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के समीप शनिवार की सुबह लगभग 7.30 बजे अपराधियों ने रंगदारी की मांग को लेकर स्कूल संचालक सुरेंद्र चौधरी (35) को गोली मारकर जख्मी कर दिया. ईख की खेत में घात लगाये अपराधियों ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया, जब श्री चौधरी टेंपो में बच्चों को लेकर स्कूल जा रहे थे. उन्हें गाल व सिर के बीच गोली लगी है. गोली लगने के बाद भी वह टेंपो पर बच्चों को लेकर रीगा-मेजरगंज पथ स्थित वीरता टोला पहुंचे और परिचितों को गोली लगने की जानकारी दी.

खून से लथपथ श्री चौधरी को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि परिजन उन्हें शहर के नंदीपत मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया पुलिस बल के साथ पहुंचे. टेंपो ड्राइव कर रहे स्कूल संचालक पर हमले के बाद टेंपो में सवारबच्चे चिल्लाने लगे.

श्री चौधरी जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के ओरलहिया गांव निवासी अच्छेलाल चौधरी के पुत्र हैं. मझौरा चौक पर वह आवासीय सरस्वती प्रिपरेटरी स्कूल चलाते हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है. सुरेंद्र की पत्नी सरिता देवी ने बताया है कि तीन लाख की रंगदारी को लेकर अपराधियों द्वारा हत्या करने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया गया है.

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-17 में उसके पति रामनगर में लालबाबू राय के घर में किराये पर स्कूल चलाते थे. वहां पत्र भेजकर कुछ अपराधियों ने तीन लाख की रंगदारी मांगी थी. इस संबंध में सुरेंद्र ने थानाध्यक्ष को आवेदन दिया था. थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कर मामले को सलटा दिया. वर्ष 2017 से उसके पति मझौरा चौक पर स्कूल ले आये. 25 सितंबर, 2019 को पुन: पत्र से तीन लाख की रंगदारी मांगी गयी. इसके बाद सुरेंद्र चौधरी ने पुन: थानाध्यक्ष को आवेदन दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन