50 हजार रुपये घूस लेते सीतामढ़ी के सीएस गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : प्रतिनियुक्ति के एवज में डाटा इंट्री ऑपरेटर केशव कुमार से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते सिविल सर्जन (सीएस) डॉ रवींद्र कुमार शनिवार को सुबह निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निगरानी की टीम ने सुबह 6.30 बजे डॉ कुमार को उनके डुमरा स्थित सरकारी आवास […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : प्रतिनियुक्ति के एवज में डाटा इंट्री ऑपरेटर केशव कुमार से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते सिविल सर्जन (सीएस) डॉ रवींद्र कुमार शनिवार को सुबह निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निगरानी की टीम ने सुबह 6.30 बजे डॉ कुमार को उनके डुमरा स्थित सरकारी आवास से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
डाटा इंट्री ऑपरेटर केशव कुमार जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के भरथी गांव के रहनेवाले हैं.19 अक्तूबर, 2019 को सिविल सर्जन ने पांच डाटा इंट्री ऑपरेटरों का विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ट्रांसफर कर दिया था. केशव का ट्रांसफर रुन्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बैरगनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर दिया गया था.
25 अक्तूबर को केशव ने बैरगनिया में अपना योगदान दिया. 31 अक्तूबर को सिविल सर्जन को आवेदन देकर पुन: रुन्नीसैदपुर सीएचसी में प्रतिनियुक्त करने की गुहार लगायी. इस पर सिविल सर्जन ने प्रतिनियुक्ति के एवज में 60 हजार रिश्वत की मांग की. केशव ने इतनी रकम देने में असमर्थता जतायी तो बात 50 हजार पर बन गयी.
केशव का आरोप है कि रिश्वत को लेकर सिविल सर्जन उस पर दबाव बना रहे थे. आजिज होकर उसने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में आवेदन देकर शिकायत की. शिकायत के आलोक में टीम ने मामले का सत्यापन किया. सिविल सर्जन ने केशव को सुबह सरकारी आवास पर ही रिश्वत की रकम का भुगतान करने की बात कही.
डाटा इंट्री ऑपरेटर ने जैसे ही डॉ कुमार को 50 हजार रिश्वत की राशि दी, निगरानी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया. सिविल सर्जन के रिश्वत लेते दबोचे जाने की खबर से विभाग में हड़कंप मच गया. निगरानी टीम सिविल सर्जन को लेकर पटना चली गयी. डॉ कुमार शेखपुरा जिले के केवलबिघा गांव के रहनेवाले हैं. टीम में निगरानी इंस्पेक्टर श्यामबाबू प्रसाद, उमाशंकर सिंह, दारोगा संजय कुमार चतुर्वेदी व सिपाही मणिकांत सिंह, मुकेश व अभिषेक भी शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन