करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2019 12:46 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी/परसौनी : जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर पंचायत के बेनीपुर गांव में बुधवार को मजदूरी कर रहे राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान कठौर पंचायत के शेख टोला वार्ड नंबर-8 निवासी शेख मो इलियास के 40 वर्षीय पुत्र शेख मो मुमताज के रुप में की गयी है. सूचना […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/परसौनी : जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर पंचायत के बेनीपुर गांव में बुधवार को मजदूरी कर रहे राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गयी.

मृतक की पहचान कठौर पंचायत के शेख टोला वार्ड नंबर-8 निवासी शेख मो इलियास के 40 वर्षीय पुत्र शेख मो मुमताज के रुप में की गयी है.
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की तथा पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पत्नी के बयान पर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, मृतक बेनीपुर गांव स्थित एक मकान के छत पर निर्माण के क्रम में छड़ बांध रहा था.
इसी क्रम में 11 हजार वोल्ट के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक अपने परिवार का अकेला कमाने वाला शख्स था. उसकी मृत्यु से घर में कोहराम मच गया है. पत्नी संजीदा खातून का रो-रोकर बुरा हाल है. रोते हुए वह बेसुध हो जा रही थी. चार पुत्रों मो कादिर (10 साल), मो खलील(8 साल), मो अलीम(5 साल), मो कलीम(1 साल) व दो पुत्री एनिया खातून (14 साल), सैमबुल खातून (3 साल) का सिर से पिता का साया छीन गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन