ePaper

बाइक की ठोकर से महिला की मौत

Updated at : 21 Sep 2019 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से महिला की मौत

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के मननपुर मोरसंड चौक के समीप गुरुवार की देर शाम एक बाइक की ठोकर लगने से गंभीर रूप से जख्मी महिला की मौत देर रात इलाज के दौरान एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में हो गयी. मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के मोरसंड पंचायत के वार्ड संख्या आठ (पोखरपुर) निवासी स्व महेश माझी […]

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के मननपुर मोरसंड चौक के समीप गुरुवार की देर शाम एक बाइक की ठोकर लगने से गंभीर रूप से जख्मी महिला की मौत देर रात इलाज के दौरान एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में हो गयी.

मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के मोरसंड पंचायत के वार्ड संख्या आठ (पोखरपुर) निवासी स्व महेश माझी की पत्नी रामकली देवी (उम्र 55 वर्ष) के रूप में की गयी है.
दुर्घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह एनएच 77 के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ को मोरसंड में कटरा मोड़ के समीप शव को सड़क पर रखकर एक घंटे से अधिक समय तक आवागमन अवरुद्ध कर दिया. सुबह 7.30 से 8.50 तक जाम रहा. आवागमन अवरुद्ध होने की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह, पुअनि अशोक कुमार सिंह, पुअनि भीम कुमार व सअनि बिरबल प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. प्रशासन के द्वारा कड़ी मशक्कत करने के बाद परिजनों को समझा बुझा कर जाम खाली कराया जा सका.
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. दुर्घटना के बावत मृतका के बहू रिंकू कुमारी के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें बताया गया है कि गुरुवार की रात मृत रामकली देवी अपनी बहू रिंकु कुमारी के साथ रून्नीसैदपुर बाजार से घरेलू सामान खरीद कर अपने घर वापस जा रही थी. रून्नीसैदपुर-पुपरी पथ पर थाना क्षेत्र के मननपुर मोरसंड चौक के समीप बाइक बीआर06एडी/8024 से सामने से ठोकर लगने से रामकली देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगो के सहयोग से जख्मी महिला को इलाज के लिये स्थानीय सीएचसी लाया गया. जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालात देख उसे एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.
वहीं इलाज के दौरान जख्मी महिला ने दम तोड़ दिया. दुर्घटना के बाद चालक दुर्घटना स्थल पर बाइक छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन