बाइक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2019 1:43 AM

विज्ञापन

सुरसंड : एसएसबी व थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 289 बोतल शराब व दो बाइक के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है. जबकि एक तस्कर पुलिस के आने की भनक लगते ही फरार हो गया. सीमा पर गश्त लगा रहे 51 वीं बटालियन के एसएसबी जवानों ने सोमवार की दोपहर नेपाल से तस्करी […]

विज्ञापन

सुरसंड : एसएसबी व थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 289 बोतल शराब व दो बाइक के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है. जबकि एक तस्कर पुलिस के आने की भनक लगते ही फरार हो गया.

सीमा पर गश्त लगा रहे 51 वीं बटालियन के एसएसबी जवानों ने सोमवार की दोपहर नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे 194 नेपाली बोतल शराब के साथ दो बाइक पर सवार तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. तीनों की पहचान थाना क्षेत्र के राधाउर गांव निवासी केदार पासवान के पुत्र नीतीश कुमार, विजय चौधरी के पुत्र विकास चौधरी व स्व अखिलेश झा के पुत्र अमन झा के रूप में हुई है. स्थानीय कैंप इंचार्य दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि उनके ही नेतृत्व में पीलर संख्या 303/8 के समीप गश्त लगा रहे हेड कांस्टेबल जाधव नरेंद्र मेघुकर व जवान अनिल कुमार धानका व विनोद कुमार ने उक्त तीनों तस्कर को गिरफ्तार किया है. जब्त शराब, बाइक व तीनों तस्कर को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है.
शराब बरामद, तस्कर फरार
इधर गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने रविवार की रात थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर 35 बोतल शराब बरामद किया है. जबकि पुलिस के आने की भनक लगते ही गृहस्वामी रफीद नदाफ अंधेरा का फायदा उठाते हुए भाग निकला. दारोगा जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें उक्त व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी. छापेमारी के दौरान रफीद नदाफ के भूसा घर में बिक्री करने के उद्देश्य से छुपाकर रखा गया 35 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ. दारोगा श्री सिंह के बयान पर आरोपित के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पुपरी के दो तस्कर गिरफ्तार: वहीं भिट्ठा ओपी की पुलिस ने रविवार की देर शाम भिट्ठामोड़ मुख्य चौक के समीप से नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे 60 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की पहचान क्रमशः पुपरी थाना क्षेत्र के चैनपुरा वार्ड संख्या सात निवासी परमेश्वर मांझी के पुत्र सिकिंदर कुमार व नानपुर थाना क्षेत्र के बैहरा वार्ड संख्या नौ निवासी सुवंश मांझी के पुत्र जीतन मांझी के रूप में हुई है. ओपी प्रभारी राजेश कुमार ने आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
सीतामढ़ी. रीगा थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम इमली बाजार के समीप शराब के नशे में हंगामा करते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुशील पासवान जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव का रहनेवाला है. थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने इसकी पुष्टि की है. बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
मेजरगंज. माधोपुर कैंप अंतर्गत मुरहा घाट के एसएसबी 20 वीं बटालिया डी कंपनी के जवानों ने रविवार की देर शाम इंडो-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 335 / 40 के समीप से बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर उनके पास से 120 बोतल नेपाली शराब को जब्त किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के कुआरी मदन गांव निवासी राजीव साह व किशोर पासवान के रूप में की गयी है. जब्त बिना नंबर की डिस्कवर बाइक, शराब व गिरफ्तार तस्कर को आगे की कार्रवाई के लिए सोमवार को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया. इसकी पुष्टि माधोपुर कैंप इंचार्ज अवनेश कुमार ने की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन