सोनबरसा में अपराधियों ने भाजपा नेता को मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2019 1:15 AM
सीतामढ़ी/सोनबरसा : जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के मुसहरनिया गांव स्थित कब्रिस्तान के समीप शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने स्थानीय भाजपा नेता रामबाबू सिंह (45) को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. गोली उनके गर्दन के ऊपर लगी है. पूर्व विधायक रामनरेश यादव व पूर्व मुखिया विनोद राय ने ग्रामीणों के सहयोग […]
सीतामढ़ी/सोनबरसा : जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के मुसहरनिया गांव स्थित कब्रिस्तान के समीप शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने स्थानीय भाजपा नेता रामबाबू सिंह (45) को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. गोली उनके गर्दन के ऊपर लगी है. पूर्व विधायक रामनरेश यादव व पूर्व मुखिया विनोद राय ने ग्रामीणों के सहयोग से खून से लथपथ श्री सिंह को इलाज के लिए नगर के नंदीपत मेमोरियल हॉस्पीटल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रसाद हॉस्पीटल, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










