छह गृहरक्षक व दो आशा निलंबित

सीतामढ़ी : जिले के सरकारी व गैरसरकारी अस्पताल समेत सदर अस्पताल की चिकित्सकीय कुव्यवस्था व शहर में संचालित अवैध नर्सिंग होम को लेकर जिला प्रशासन का विशेष ऑपरेशन शुरू हो गया है. बुधवार रात्रि से जारी ऑपरेशन का दायरा गुरुवार को बढ़ कर प्रखंडों के सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल तक पहुंच गया. डीएम के […]
सीतामढ़ी : जिले के सरकारी व गैरसरकारी अस्पताल समेत सदर अस्पताल की चिकित्सकीय कुव्यवस्था व शहर में संचालित अवैध नर्सिंग होम को लेकर जिला प्रशासन का विशेष ऑपरेशन शुरू हो गया है. बुधवार रात्रि से जारी ऑपरेशन का दायरा गुरुवार को बढ़ कर प्रखंडों के सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल तक पहुंच गया.
डीएम के नेतृत्व में चल रहे छापेमारी अभियान से स्वास्थ्य सेवा को लाभ का जरिया बनाने वाले भ्रष्ट व कर्तव्यहीन लोगों में हड़कंप मचा है. पिछले सात दिनों प्रभात खबर में प्रकाशित सदर अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था के बेपटरी होने की खबर को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. रात्रि लगभग नौ बजे डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस की विशेष टीम ने पहले सदर अस्पताल की चौतरफा घेराबंदी कर एक-एक बिंदू पर बारीकी से निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










