प्रशासन के िखलाफ की नारेबाजी, प्रदर्शन

Updated at : 05 Jun 2019 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन के िखलाफ की नारेबाजी, प्रदर्शन

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर किया प्रदर्शन वीर कुंवर सिंह चौक पर टायर जला कर किया विरोध हमले में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग सीतामढ़ी : शहर के बड़े मेडिकल सर्जिकल प्रतिष्ठान मेसर्स मनोज एंड ब्रदर्स सर्जिकल सेंटर पर सोमवार की रात अपराधियों द्वारा फायरिंग किये जाने के बाद लोगों […]

विज्ञापन

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर किया प्रदर्शन

वीर कुंवर सिंह चौक पर टायर जला कर किया विरोध
हमले में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग
सीतामढ़ी : शहर के बड़े मेडिकल सर्जिकल प्रतिष्ठान मेसर्स मनोज एंड ब्रदर्स सर्जिकल सेंटर पर सोमवार की रात अपराधियों द्वारा फायरिंग किये जाने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा.
घटना के विरोध में मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. इसमें कुछ दवा दुकानदारों की भी सहभागिता रही. कार्यकर्ताओं ने शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर टायर जलाकर रोड जाम कर दिया और पुलिस व प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की.
जाम कर रहे लोग घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, नगर थानाध्यक्ष के तबादला तथा पैंथर मोबाइल के जवानों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. लगभग डेढ़ घंटे तक रोड जाम से शहर में वाहनों के परिचालन पर असर पड़ा है. बाद में सदर एसडीओ मुकुल कुमार गुप्ता व सदर एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं को जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया.
अधिकारियों के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम हटा लिया. इससे पूर्व कार्यकर्ताओं का जत्था शहर में घूमकर व्यवसायियों से अपनी-अपनी दुकानों को बंद करने का आग्रह किया. इस दौरान शहर के मेन रोड, सेंट्रल मार्केट, नेशनल मार्केट समेत अन्य चौक-चौराहों पर स्थित दवा दुकानें स्वत: फूर्त बंद रही. करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक को आवेदन भी दिया है. रोड जाम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी की अध्यक्षता में सभा भी की.
संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह ने किया. मौके पर विमल सिंह, पिंटू सिंह, मृत्युंजय सिंह, प्रितेश सिंह, केशव सिंह, राजू सिंह, बंटी सिंह, अमरेश सिंह, विवेक सिंह, अचल सिंह, रणधीर सिंह, प्रभात सिंह, रोहित सिंह, आयूष सिंह, बंटू सिंह, मनीष सिंह, चुनचुन सिंह, चंदन सिंह, छोटू सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
आइजी से मिलेगा करणी सेना का प्रतिनिधिमंडल: जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर श्री राजपूत करणी सेना का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र हीं मुजफ्फरपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नैयर हसनैन खान से मिलकर एक ज्ञापन सौंपेगा. सेना के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है. बताया है कि सात जून 2019 को सेना के कार्यकर्ता आइजी से मिलकर समस्याओं से अवगत करायेंगे.
आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण को उठाये ठोस कदम : सीतामढ़ी. राजद राज्य परिषद के सदस्य व नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से जिले में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर कारगर व ठोस कदम उठाने की मांग की है. मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर उन्होंने शहर के मनोज सर्जिकल दुकान में फायरिंग व डॉ एससी सरकार के जख्मी होने तथा दो पेट्रोल पंप पर गोलीबारी और लूट की घटना पर दुख जताया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन