मुनेश हत्याकांड में शातिर ने स्वीकारी संलिप्तता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2019 3:23 AM (IST)
विज्ञापन

बैरगनिया : सीएसपी संचालक मुनेश कुमार की लूट के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार शातिर बेल गांव निवासी सत्येंद्र ठाकुर को पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि गिरफ्तार सत्येंद्र ठाकुर के पास से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ गांजा व मोबाइल बरामद किया गया है. उसने पुलिस […]
विज्ञापन
बैरगनिया : सीएसपी संचालक मुनेश कुमार की लूट के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार शातिर बेल गांव निवासी सत्येंद्र ठाकुर को पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि गिरफ्तार सत्येंद्र ठाकुर के पास से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ गांजा व मोबाइल बरामद किया गया है. उसने पुलिस को दिये स्वीकारोक्ति बयान में थाना क्षेत्र में अब तक हुए सीएसपी संचालकों के साथ लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि सुप्पी थाना के मनियारी गांव निवासी सीएसपी संचालक राजन चौधरी, बैरगनिया थाना के जोरियाही गांव निवासी विवेक कुमार व पताही गांव निवासी मुनेश कुमार के साथ हुई लूट की घटना को गिरफ्तार सत्येंद्र ठाकुर के गुर्गों ने ही अंजाम दिया था. गिरफ्तार बदमाश पर बैरगनिया थाना में सात, सुप्पी में तीन, मेजरगंज में दो, डुमरा में तीन व नगर थाना में दो संगीन मामले दर्ज है. दर्ज मामलों में रंगदारी, लूट, हत्या व आर्म्स एक्ट के मामले है.
बताया कि जिले के अलग-अलग थानों में इसके खिलाफ कुल 15 मामले दर्ज है. कुछ माह पूर्व ही वह जेल से बेल पर बाहर आया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पिछले कुछ दिनों से अपने बाइक सवार शूटरों के माध्यम से इलाके के सीएसपी संचालकों को निशाना बना रहा था. जिसमें 15 अप्रैल को बैरगनिया-पचटकी यदु पथ के सेखौना में पताही गांव निवासी सीएसपी संचालक मुनेश कुमार से सशस्त्र बाइक सवार बदमाशों ने 4.95 लाख रुपये लूट लिये थे व लूट के दौरान ही गोली मार दी गयी थी. जिसमें इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी.
मामले में 26 अप्रैल को सुप्पी थाना के मनियारी गांव निवासी नीरज झा को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार युवक ने मामले का खुलासा करते हुए सत्येंद्र ठाकुर को घटना का मास्टर माइंड बताया था. नीरज की गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र ठाकुर दिल्ली चला गया था. चार पांच दिन पहले ही वह दिल्ली से घर लौटा था. इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




