सीतामढ़ी जंक्शन से तीन अवैध वेंडर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने सीतामढ़ी जंक्शन के प्लेटफॉर्म से तीन अवैध वेंडर को गिरफ्तार किया है. तीनों बिना अनुज्ञप्ति के अवैध तरीके से खाद्य पदार्थ व पेय पदार्थ बेच रहा था. इनकी पहचान दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के भटपोखरा निवासी सुरेंद्र महतो, हायाघाट थाना क्षेत्र के हायाघाट निवासी […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने सीतामढ़ी जंक्शन के प्लेटफॉर्म से तीन अवैध वेंडर को गिरफ्तार किया है. तीनों बिना अनुज्ञप्ति के अवैध तरीके से खाद्य पदार्थ व पेय पदार्थ बेच रहा था.
इनकी पहचान दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के भटपोखरा निवासी सुरेंद्र महतो, हायाघाट थाना क्षेत्र के हायाघाट निवासी मो जाकिर एवं रून्नीसैदपुर निवासी धीरज कुमार के रुप में की गयी है. सब-इंस्पेक्टर पीके झा ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि चेकिंग के दौरान तीनों व्यक्ति प्लेटफॉर्म व परिसर में अवैध रुप से खाद्य व पेय पदार्थ बिक्री करते पकड़ा गया है. कानूनी प्रक्रिया के बाद तीनों को समस्तीपुर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां भेज दिया गया.
दान पात्र से चोरी: सीतामढ़ी. महाराणा प्रतापनगर स्थित महावीर मंदिर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के अंदर रखे दान पात्र का ताला तोड़कर पैसे की चोरी कर ली. बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे पुजारी मंदिर का दरवाजा बंद कर कर घर चले गये. मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे जब पुजारी ने मुख्य द्वार खोला तो दान पात्र का ताला टूटा था व पैसे गायब थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










