मकान पर कब्जे को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, रोड़ेबाजी
Updated at : 20 Apr 2019 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : शहर के कोट बाजार महारानी स्थान वार्ड नंबर-12 में शुक्रवार को मकान पर कब्जा को लेकर दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गयी. दोनों गुट की महिलाओं ने छतों से जमकर रोड़ेबाजी की. हालांकि इसमें किसी के जख्मी होने की सूचना नही है. सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुबोध कुमार मिश्रा […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : शहर के कोट बाजार महारानी स्थान वार्ड नंबर-12 में शुक्रवार को मकान पर कब्जा को लेकर दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गयी. दोनों गुट की महिलाओं ने छतों से जमकर रोड़ेबाजी की. हालांकि इसमें किसी के जख्मी होने की सूचना नही है.
सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुबोध कुमार मिश्रा एवं सहायक दारोगा संजय कुमार गुप्ता, पैंथर मोबाइल व महिला पुलिस जवानों के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. इस बीच पुलिस को देखकर उपद्रवी भाग निकले. दिन के लगभग 12 बजे दो मकान को लेकर राम सूरत प्रसाद व राजेश महतो के बीच तू-तू-मैं-मैं के बीच धक्का-मुक्की होने लगी.
इसके बाद घर से निकलकर महिलाएं एक-दूसरे से भिड़ गयीं. छत से रोड़ेबाजी करने लगी. पास-पड़ोस के लोग समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति गंभीर होते देख किसी ने नगर थाना को मोबाइल पर सूचित किया. पुलिस के पहुंचने पर हीं उग्र महिलाएं घर के अंदर गयीं. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि समझा बुझाकर दोनों पक्ष को शांत कर दिया गया है. विधि-व्यवस्था को हाथ में लेने वाले लोगों से कड़ाई से निपटा जायेगा. अभी तक किसी गुट के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




