गोलू हत्याकांड में छह आरोपित, सभी हुए भूमिगत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2019 12:55 AM
गोलू की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के अथरी गांव में रविवार को दिनदहाड़े अथरी बाजार व ठाकुर चौक के बीच सुशील सिंह के 22 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार की गोली मारकर हत्या की बाबत स्थानीय थाना में प्राथमिकी […]
गोलू की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के अथरी गांव में रविवार को दिनदहाड़े अथरी बाजार व ठाकुर चौक के बीच सुशील सिंह के 22 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार की गोली मारकर हत्या की बाबत स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
मृतक के पिता सुशील सिंह के बयान पर गांव छह लोगों को आरोपित किया गया है. जिसमें बताया गया है कि घटना के दिन सुबह सुशील सिंह अपने इकलौते पुत्र गोलू कुमार के साथ बाइक से निकले थे. ठाकुर चौक के समीप उनका पुत्र अरूण साह के दुकान पर सामान खरीदने गया.
इस बीच सुशील सिंह अपने बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए बात करने लगे. इसी दौरान वहां पहले से मौजूद गांव के ही भागीरथ सिंह के पुत्र दुखहरण सिंह व कैलाश सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह जोर से चिल्लाते हुए बोला की गोली मार दो. चौक की ओर से हाथों में पिस्तौल लिये दुखहरण सिंह के पुत्र धीरज कुमार व नीतीश कुमार, मथुरा प्रसाद सिंह के पुत्र शिवम कुमार उर्फ कल्लू व भुनेश्वर चौधरी के पुत्र गोविंद चौधरी गोलू के करीब पहुंच कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा.
गोली लगने से गोलू जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी. थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. हालांकि किसी आरोपित के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
रविवार की रात गोलू का हुआ दाह संस्कार: अथरी गांव में रविवार को अपराधियों के द्वारा किये गये अंधाधुंध फायरिंग में मृत युवक सुशील सिंह के पुत्र नीतीश कुमार उर्फ अमित उर्फ गोलू की मौत से गांव में दहशत का माहौल है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. जिसके पश्चात रविवार की देर रात गोलू का दाह संस्कार कर दिया गया. मृतक गोलू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था. वह पिछले दिनों दिल्ली से घर आया था. वह सोमवार को वापस दिल्ली लौटने वाला था.
इसी बीच उसकी हत्या कर दी गयी. गोलू के पिता सुशील सिंह लकड़ी का कारोबार करते है. सुशील सिंह को तीन पुत्री व एक मात्र पुत्र गोलू था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










