नानपुर में आग लगने से पांच घर जलकर राख
प्रतिनिधि : प्रखंड के ददरी गांव स्थित बन टोलवा में शनिवार के अपराह्न एक बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से पांच घर जल कर राख हो गया. जिससे हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर अग्निशामक दल ने पहुंच कर आग पर काबू पाया, जिससे आसपास का घर […]
प्रतिनिधि : प्रखंड के ददरी गांव स्थित बन टोलवा में शनिवार के अपराह्न एक बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से पांच घर जल कर राख हो गया. जिससे हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर अग्निशामक दल ने पहुंच कर आग पर काबू पाया, जिससे आसपास का घर आग की चपेट में आने से बच गया.
आपके शहर में
इस क्रम में दो व्यक्ति मोहम्मद उमैर व मोहम्मद खाजा जख्मी हो गए. जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. बताया गया कि ददरी गांव के बन टोलवा निवासी मो इसराइल, मो आफताब, मो अल्ताफ, मो अनीस, मो मल्लिक व मो हासिम के घर में आग लगी थी. सूचना मिलने पर प्रखंड प्रमुख मुकेश कुमार लाल व सीओ नौशाद आलम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर मुआवजा देने का भरोसा दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए