सीतामढ़ी : जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर शातिरों पर रखें पूरी नजर
सीतामढ़ी : विशेष ऑपरेशन को लेकर यहां कैंप कर रहे तिरहुत प्रक्षेत्र के डीआइजी रवींद्र कुमार ने शनिवार को थानेदारों से क्राइम कंट्रोल को लेकर विशेष कदम उठाने का निर्देश दिया है. समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने थानावार आपराधिक कांडों की समीक्षा की. खासकर सड़क लूट व हत्या के […]
सीतामढ़ी : विशेष ऑपरेशन को लेकर यहां कैंप कर रहे तिरहुत प्रक्षेत्र के डीआइजी रवींद्र कुमार ने शनिवार को थानेदारों से क्राइम कंट्रोल को लेकर विशेष कदम उठाने का निर्देश दिया है. समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने थानावार आपराधिक कांडों की समीक्षा की.
आपके शहर में
खासकर सड़क लूट व हत्या के मामले में संबंधित थानेदारों से ब्योरा मांगा. इसमें उपलब्धियां व केस की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने थानेदारों से हाल के दिनों में जमानत पाकर जेल से निकले शातिर अपराधियों को चिह्नित कर उस पर पूरी नजर रखने को कहा. बताया कि ऐसे अपराधियों पर रखना जरूरी है. लोकसभा चुनाव 2019 में सुरक्षा तैयारी को लेकर थानेदारों को जरूरी निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए