डीएम की पहल से कैदी कर पाया बिटिया का कन्यादान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 4:35 AM
सीतामढ़ी : इधर, स्थानीय जेल में बंद कैदी कमोद राय को एक पल के लिए ऐसा लगा होगा कि शायद ही बिटिया की शादी समारोह में शरीक हो पायेंगे, पर डीएम डाॅ रणजीत कुमार सिंह की सकारात्मक पहल से उन्हें बिटिया का कन्यादान करने का मौका मिल गया. यह जानकर हर किसी को ताज्जुब होगा […]
सीतामढ़ी : इधर, स्थानीय जेल में बंद कैदी कमोद राय को एक पल के लिए ऐसा लगा होगा कि शायद ही बिटिया की शादी समारोह में शरीक हो पायेंगे, पर डीएम डाॅ रणजीत कुमार सिंह की सकारात्मक पहल से उन्हें बिटिया का कन्यादान करने का मौका मिल गया. यह जानकर हर किसी को ताज्जुब होगा कि बुधवार की देर रात पुलिस अभिरक्षा में कैदी कमोद राय को उनके घर ले जाया गया. श्री राय बथनाहा प्रखंड के खैरवी गांव के निवासी है. वे सजायाफ्ता है. चार जुलाई की रात उनकी बिटिया की शादी थी.
श्री राय ने जेल अधीक्षक के माध्यम से डीएम को आवेदन भेज पुत्री की शादी में शरीक होने की अनुमति मांगी थी. तीन जुलाई को एसपी को जांच के लिए आवेदन भेजा गया और एसपी ने सदर डीएसपी को भेज दिया. जिला पुलिस के स्तर से भी यथाशीघ्र जांच प्रक्रिया पूरी कर चार जुलाई को डीएम को भेज श्री राय को पुत्री की शादी में शरीक होने देने की बात कही.
एसपी का पत्र आने तक शाम हो चुका था. डीएम डाॅ सिंह ने श्री राय को अनुमति दे दी. उनके आदेश पर जिला सामान्य प्रशाखा के लिपिक श्याम किशोर प्रसाद व हरिशंकर ओझा कार्यालय पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी कर रात के करीब 11 बजे पुलिस व जेल प्रशासन को पत्र हस्तगत कराये. उसके बाद एसपी द्वारा पुलिस की व्यवस्था करा कर श्री राय को गांव भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










