शेखपुरा में धूमधाम से मनाया राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन

Updated:
विज्ञापन

केक काटकर जन्मदिन मनाते राजद कार्यकर्ता.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sheikhpura News : राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

शेखपुरा से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Sheikhpura News : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय, इंदाय मोहल्ला, शेखपुरा में गुरुवार को राजद सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय, पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी. उनके नेतृत्व में समाज के कमजोर तबकों को राजनीतिक और सामाजिक पहचान मिली. वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन और योगदान को याद करते हुए उन्हें करोड़ों लोगों का प्रेरणास्रोत बताया.

जन्मदिन समारोह में राजद-कांग्रेस नेता गंगा कुमार यादव, राजद नेता शम्भू यादव, पन्नू गोप, बेचू खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे. सभी ने केक काटकर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया.

कार्यक्रम के दौरान लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाए

इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव के समर्थन में नारे भी लगाए गए.

राजद कार्यालय में आयोजित इस समारोह ने कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया. अंत में उपस्थित सभी लोगों ने लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ, दीर्घ एवं सक्रिय जीवन की कामना की.

Also Read : TRE-4 से 20 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन