Sheikhpura News : मलमास मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sheikhpura News : दोनों बाइक से मलमास मेला देखकर शनिवार की रात गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रात करीब 11 बजे सामस गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

Sheikhpura News : (रंजीत कुमार)  जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुल्लाचक गांव निवासी राहुल कुमार (25) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. मृतक राजू बस्कारी के पुत्र थे. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

घायल युवक का पटना में चल रहा है इलाज

बताया गया कि राहुल कुमार अपने एक साथी के साथ बाइक से राजगीर का मलमास मेला देखकर शनिवार की रात गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रात करीब 11 बजे सामस गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक पर सवार दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

पिकअप छोड़कर चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है.

बैंड पार्टी में करता था काम, 13 दिन पहले बना था पिता

मृतक राहुल कुमार बैंड पार्टी में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वे शादीशुदा थे और 13 दिन पहले ही उनके घर दूसरी संतान का जन्म हुआ था. अचानक हुई इस घटना से पत्नी और परिवार के सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

इसे भी पढ़ें: कमांड देते ही हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा AI, सीएम सम्राट बोले- पुलिस को कार्रवाई की खुली छूट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन