केंद्रीय विद्यालय में छात्र संसद का गठन: प्राचार्य जितेंद्र कुमार पांडे ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ, छात्रों में दिखा उत्साह

Updated:
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में प्राचार्य जितेंद्र कुमार पांडे व छात्र- छात्राएं

शेओहर केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. प्राचार्य जितेंद्र कुमार पांडे ने नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को पद की शपथ दिलाई और नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

Sheohar News: जिले के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शनिवार की सुबह दैनिक प्रार्थना सभा के दौरान शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए भव्य 'इन्वेस्टिचर सेरेमनी' (छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह) का आयोजन किया गया. इस गरिमामय अवसर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से नवनिर्वाचित छात्र परिषद और विभिन्न सदनों के पदाधिकारियों को आधिकारिक रूप से नेतृत्व का दायित्व सौंपा गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती की मधुर वंदना के साथ हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिवाजी, टैगोर, अशोका और रमन सदनों के कप्तानों को मिला बैज व सैश

समारोह के मुख्य आकर्षण के तहत विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार पांडे ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के प्रमुख सदस्यों सहित चारों प्रतिष्ठित सदनों—शिवाजी हाउस, टैगोर हाउस, अशोका हाउस और रमन हाउस के पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर अलंकृत किया.

प्राचार्य ने नव-नियुक्त छात्र नेताओं को पद, गोपनीयता और विद्यालय के प्रति पूर्ण निष्ठा की शपथ दिलाई. छात्र नेताओं ने हाथ आगे कर पूरी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ विद्यालय के मूल्यों और गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया.

अनुकरणीय उदाहरण पेश करने के लिए प्राचार्य ने किया प्रेरित

सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य जितेंद्र कुमार पांडे ने नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को अपना शुभाशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

उन्होंने कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल पद पाना नहीं, बल्कि दूसरों के लिए एक आदर्श और अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करना है. उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी नेतृत्व क्षमताओं को निखारने, सकारात्मक सोच विकसित करने और विद्यालय की शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया.

उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ समारोह

समारोह का समापन राष्ट्रगान और विद्यार्थियों के जबर्दस्त उत्साह के साथ हुआ.

इस आयोजन ने पूरे विद्यालय परिसर में अनुशासन और नई ऊर्जा का संचार किया. नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों ने सेवा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का भरोसा दिलाया. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं.

यह भी पढ़ें: 7,194 एकड़ में 716.91 एकड़ जमीन गायब! बेतिया राज की जमीन खोजने में जुटा प्रशासन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन