खेल स्टेडियम व संसाधन के अभाव में कुंठित होकर रह जाती हैं जिले की खेल प्रतिभाएं
शिवहर :जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जिले के कई खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करायी है. वही बेहतर प्रर्दशन कर परचम लहराया है. जिले के पिपराही निवासी एथलिट आवृति कुमारी, महिला खेल खो-खो में पचरा निवासी वर्षा रानी, कबड्डी में सुमहुति […]
शिवहर :जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जिले के कई खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करायी है. वही बेहतर प्रर्दशन कर परचम लहराया है. जिले के पिपराही निवासी एथलिट आवृति कुमारी, महिला खेल खो-खो में पचरा निवासी वर्षा रानी, कबड्डी में सुमहुति की चंदा कुमारी आदि राष्ट्रीय स्तर के खेल में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, किंतु आज भी खेल प्रतिभाओं को तलाशने व तराशने की मांग उठती रही है.
आपके शहर में
इसका कारण है कि खेल प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए कोई बेहतर अवसर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. खेल मैदान व संसाधनों के अभाव में जिले की खेल प्रतिभाएं कुंठित होकर रह जा रही है. जिले में जहां खेल का एक भी स्टेडियम नहीं है. इसकी मांग भी की जाती रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए