इफको के कर्मी से ” 76 हजार छह सौ रुपये लूटे

Updated:
विज्ञापन

शिवहर :जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के नरवारा नरहां पथ में इफको कंपनी के एक कर्मी से 76 हजार छह सौ रुपये सशस्त्र अपराधियों ने लूट लिए. बताया जाता है कि नरवारा गांव निवासी इफको खाद कंपनी के कर्मी नवरौतन कुमार सिंह 76 हजार छह सौ 22 रुपये लेकर नरहां बैंक में जमा करने […]

विज्ञापन

शिवहर :जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के नरवारा नरहां पथ में इफको कंपनी के एक कर्मी से 76 हजार छह सौ रुपये सशस्त्र अपराधियों ने लूट लिए.

आपके शहर में

विज्ञापन
बताया जाता है कि नरवारा गांव निवासी इफको खाद कंपनी के कर्मी नवरौतन कुमार सिंह 76 हजार छह सौ 22 रुपये लेकर नरहां बैंक में जमा करने जा रहे थे. इसी बीच नरवारा नरहां पथ में एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक करने उन्हे रोका व हथियार का भय दिखाकर रुपये लूट लिये. इस बाबत पीड़ित द्वारा थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
थानाध्यक्ष रामशीष कामत ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. मालूम हो कि विगत 17 अगस्त को सशस्त्र अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के हरनाही गाछी के पास सीएसपी माधोपुर छाता व रेवासी के कर्मी के दो लाख 65 हजार रुपये लूट लिए थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन