शाहनवाज हुसैन ने उठाया बांग्लादेशी हिंदुओं का मुद्दा, बोले- फिलिस्तीन में कुछ होता है तो…

Published by :Prashant Tiwari
Published at :03 Dec 2024 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन ने उठाया बांग्लादेशी हिंदुओं का मुद्दा, बोले- फिलिस्तीन में कुछ होता है तो…

Bihar: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने देश के मुस्लिम संगठनों की लानत-मलानत की है.

विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और इस्कॉन से जुड़े संत चिन्मय दास की गिरफ्तारी के मामले में भारतीय जनता पार्टी नेता शाहनवाज हुसैन ने देश के मुस्लिम संगठनों की लानत-मलानत की है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “बांग्लादेश में जिस तरह अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ जुल्म और ज्यादती हो रही है. उन पर जुल्म की सभी सीमाएं पार कर दी गईं. उस पर भारत सरकार की पूरी नजर है. लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है, धार्मिक स्थल जलाए जा रहे हैं, धर्म गुरुओं को मारा-पीटा जा रहा है, उस पर मुस्लिम संगठनों के लोग चुप हैं. 

फिलिस्तीन में कुछ होता है तो…

शाहनवाज ने कहा, अगर फिलिस्तीन या ईरान में मुस्लिमों के साथ कुछ होता है, तो ये लोग प्रदर्शन करते हैं, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, वे मारे-काटे जा रहे हैं, लेक‍िन उलेमाओं की जुबान खुल ही नहीं रही है. वह कुछ बोल ही नहीं रहे हैं. पूरी दुनिया में अल्पसंख्यकों को कैसे रखा जाता है, उसके लिए आदर्श देश भारत है. अल्पसंख्यकों के लिए भारत से अच्छा कोई देश नहीं हो सकता. बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की क्या हालत कर दी गई. पूरे मुस्लिम समुदाय को खुलकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर मार्च निकालना चाहिए.”

संभल में आग लगवाना चाहते हैं अखिलेश 

संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर उन्होंने कहा, “संभल में जो हिंसा हुई, वह दुखद है। भड़काने वाले भी बहुत हैं. संभल में माहौल बिगाड़ने वाले भी हैं. अब स्थिति सही हो रही है, लेकिन अखिलेश यादव अपने बयानों से वहां आग लगाना चाहते हैं. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी संभल में राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती है. वहां अमन-चैन के ल‍िए उत्तर प्रदेश सरकार हर संभव कोश‍िश कर रही है.”

इसे भी पढ़ें: Bihar: किसानों के लिए सहारा बन रही पीएम किसान योजना, किसानों ने कहा- थैंक यू मोदी जी

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन