ePaper

घर से लेकर बाजार तक सावन की धूम, 50 फीसदी तक बढ़ा ट्रैवल एजेंसी का कारोबार, लहसुन-प्याज मुक्त हुआ रसोई...

Updated at : 04 Jul 2023 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
घर से लेकर बाजार तक सावन की धूम, 50 फीसदी तक बढ़ा ट्रैवल एजेंसी का कारोबार, लहसुन-प्याज मुक्त हुआ रसोई...

घर से बाजार तक सावन के प्रति श्रद्धा है. आस्थावान लोगों ने दो माह के लिए मांसाहार त्याग का संकल्प लिया है. घरों में लहसुन-प्याज मुक्त भोजन बनना शुरू हो गया है.

विज्ञापन

पवित्र सावन माह की धूम गुरु पूर्णिमा से ही दिखनी शुरू हो गई है. घर से बाजार तक सावन के प्रति श्रद्धा है. आस्थावान लोगों ने दो माह के लिए मांसाहार त्याग का संकल्प लिया है. घरों में लहसुन-प्याज मुक्त भोजन बनना शुरू हो गया है. इधर, शहर के रेस्टोरेंट्स में भी बिना लहसुन-प्याज के लजीज व्यंजन तैयार किये जाने लगे हैं.

लहसुन-प्याज सब बंद

मंदरोजा चौक की पार्वती देवी ने बताया कि सोमवार को गुरु पूर्णिमा होने से सावन के एक दिन पहले से ही मांसाहारी भोजन बंद कर दिया है. अब तो घर में लहसुन-प्याज युक्त सब्जी बनाना भी बंद हो गया है. वहीं तिलकामांझी हनुमान पथ की रामदुलारी सिन्हा ने बताया कि उनके यहां पर सावन के मद्देनजर पूरे घर को धो लिया गया है. साथ ही सभी तरह की सफाई कर ली गयी है, ताकि घर में पूरी तरह से सात्विकता बनी रहे. स्टेशन चौक समीप स्थित भोजनालय के मैनेजर कमलेश दुबे ने बताया कि उनके यहां पर नवरात्रा हो, छठ हो या सावन का पूरा महीना हो, मांसाहारी भोजन बनाना ही बंद कर दिया जाता है.

Also Read: कटिहार: सुधानी नदी में पानी बढ़ने से डायवर्सन टूटा, अनुमंडल अस्पताल से हजारों लोगों का टूटा संपर्क
सावन स्पेशल थाली की है व्यवस्था

इधर मेट्रो प्लाजा रेस्टोरेंट के संचालक सचिन राज ने बताया कि सावन को देखते हुए सावन स्पेशल थाली की व्यवस्था की गयी है. सावन के दोनों माह बगैर लहसुन-प्याज के व्यंजन बनाए जाएंगे, ताकि किसी श्रद्धालु को यहां पर भोजन में दिक्कत नहीं हो. यहां पर सावन स्पेशल थाली 200 से 250 रुपये में उपलब्ध हैं. वहीं शहर के छोटे व मध्यम भोजनालयों में भी मांसाहारी भोजन बनना बंद हो गया है. मेट्रो मिर्ची 0.2 के संचालक बंटी शर्मा ने बताया कि उनके यहां सावन को लेकर विशेष सुविधा है. यहां 250 रुपये तक सावन स्पेशल थाली है.

ट्रैवल एजेंसी का कारोबार 50 फीसदी तक बढ़ा

सावन में देवघर व बासुकीनाथ जाने के लिए ट्रैवल एजेंसी का कारोबार 50 फीसदी तक बढ गया है. सिंह ट्रैवल के संचालक संजीव सिंह ने बताया कि लगन से कुछ कम, लेकिन 50 फीसदी तक कारोबार बढ़ गया है. लगन में तो बुकिंग फुल हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन