सासाराम : पहली बारिश में कई मोहल्लों में भरा पानी, मुख्य पार्षद ने समाधान की मांग की

Updated:
विज्ञापन

रोहतास नगर पंचायत के कई टोला में जल जमाव | Prabhat Khabar Network

Sasaram News : सासाराम के कई मोहल्लों में पहली बारिश के बाद भयावह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. मुख्य पार्षद ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है, चेतावनी भी दी है.

विज्ञापन

Sasaram News : सासाराम नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ के रहमानाबाद, बेलापुर एवं रेलवे फील्ड के साथ-साथ वार्ड नंबर एक के निमिया टिकरी मोहल्ला में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पहली बारिश में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. इन सब को लेकर मुख्य पार्षद सुम्बुल आरा ने कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार को पत्र लिखकर अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुख्य पार्षद ने कहा कि जलजमाव का मुख्य कारण यह है कि निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है. दूसरा, कैमूर पहाड़ी से आने वाला झील-झरने का पानी रास्ता बदलकर रहमानाबाद क्षेत्र में प्रवेश कर जाता है. तीसरा यह कि इस समस्या की चपेट में लगभग दो सौ घर प्रभावित होते हैं. लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है, घरों में सांप-बिच्छू घुसने लगते हैं, लोगों को खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो जाती है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है.

मुख्य पार्षद ने यह भी कहा कि इस संबंध में मेरे द्वारा पहले भी मौखिक एवं लिखित रूप से कई बार अवगत कराया जा चुका है, स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भी आवेदन दिए गए हैं, परंतु आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. अब पुनः बरसात शुरू हो चुकी है और स्थिति और भयावह होने वाली है.

समय पर कार्रवाई न होने पर दी चेतावनी

श्रीमती आरा ने आदेश देते हुए सात दिनों के अंदर उक्त क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर तत्काल जल निकासी का अस्थायी उपाय करने को कहा है. पंद्रह दिनों के अंदर स्थायी समाधान हेतु योजना बनाकर बोर्ड की बैठक में रखें, कार्रवाई की गई रिपोर्ट तीन दिनों के अंदर इस कार्यालय को उपलब्ध कराएं. और यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आम जनता के आक्रोश के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे.

Also Read: सासाराम: कोचस में दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे दबकर 16 साल के किशोर की मौत, NH 319 पर 4 घंटे जाम



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन