सासाराम : डेहरी के वार्ड 24 में सड़क पर जलजमाव, पानी में फिसलकर गिर रहे लोग

Updated:
विज्ञापन

वार्ड 24 में सड़क पर जमा पानी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डेहरी-डालमियानगर के वार्ड 24 में जलजमाव से स्थानीय लोग परेशान हैं। सड़क पर जमा पानी के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 के मुहल्ला जक्की बिगहा में मुन्ना वकील के घर के समीप जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं. सड़क पर जमा पानी के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

पानी में फिसलकर गिर रहे लोग

स्थिति यह है कि सड़क पर जमा पानी में फिसलकर लोग गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद नगर परिषद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है.

जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी

स्थानीय निवासियों ने बताया कि वार्ड में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो जाता है. इससे राहगीरों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में परेशानी होती है.

वार्ड 24 में  सड़क पर जमा पानी | Prabhat Khabar Network
वार्ड 24 में सड़क पर जमा पानी | Prabhat Khabar Network

जलजमाव से सड़क की स्थिति भी हो रही खराब

पानी जमा रहने से सड़क की स्थिति भी खराब हो रही है. लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है, लेकिन जलजमाव के कारण उन्हें काफी सावधानी बरतनी पड़ती है.

नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग

स्थानीय निवासी महताब खान, निहाल खान, नौशाद अहमद, यूसुफ अंसारी, अशफाक अहमद, फिरोज खान आदि ने नगर परिषद प्रशासन से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर सड़क पर जमा पानी को हटाया जाये, ताकि आवागमन सुचारु हो सके.

लंबे समय से बनी हुई है जलजमाव की समस्या

लोगों ने बताया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर परिषद की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है. स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से स्थल का निरीक्षण कर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है.

ALSO READ : सासाराम में दोहरे हत्याकांड की जांच तेज, आखिर हत्यारों को कैसे पता था छत पर सोते हैं मणिभूषण और ननकी?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन