रोहतास: रेलवे ट्रैक किनारे मिली लाश से मचा हड़कंप, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर खरारी गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जता रही है और पहचान की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

Rohtas News : नोखा थाना क्षेत्र के खरारी गांव के समीप सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रविवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जतायी जा रही है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, खरारी गांव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना नोखा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच शुरू की.

आसपास के लोगों से करायी गयी पहचान की कोशिश

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के ग्रामीणों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. मृतक की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि उसके परिजनों का पता लगाया जा सके.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. साथ ही मृतक की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

नोखा थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि खरारी गांव के समीप सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है. मृतक की पहचान कराने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन