रामनवमी पर गैस लेने के लिए गोदाम पर लगी कतार, उपभोक्ता परेशान

Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.एलपीजी सिलिंडर की कमी नहीं होने के दावे के बावजूद उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

घर तक आपूर्ति के दावे फेल, लोग खुद पहुंचे एजेंसी

मैसेज में डिलिवरी दिखी, लेकिन घर नहीं पहुंचा सिलिंडर

फोटो-8- डिहरी सीडी एंड सीएम गैस एजेंसी के सासाराम गोदाम पर गैस सिलिंडर के लिए लगी कतारप्रतिनिधि, सासाराम कार्यालय

एलपीजी सिलिंडर की कमी नहीं होने के दावे के बावजूद उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिला प्रशासन के अनुसार जिले की करीब 46 गैस एजेंसियों में प्रतिदिन सिलिंडरों की उपलब्धता का आंकड़ा प्रस्तुत किया जा रहा है और लगभग 10 हजार सिलिंडर उपलब्ध हैं. एजेंसियां घर-घर आपूर्ति की बात भी कर रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है.रामनवमी की सुबह सासाराम के फजलगंज स्थित डिहरी सीडी एंड सीएम गैस एजेंसी पर खाली सिलिंडर लेकर लोगों की लंबी कतार देखी गयी. इनमें अधिकतर ऐसे लोग थे, जो अष्टमी की रात पूजा करने के बाद भी सुबह चूल्हा जलाने के लिए सिलिंडर लेने गोदाम पहुंचे थे.

डिलिवरी का मैसेज आने के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर

कतार में खड़ी जानकी देवी ने बताया कि उन्होंने पहले ही बुकिंग कर भुगतान कर दिया था. बाद में मैसेज आया कि सिलिंडर की डिलीवरी हो गयी, लेकिन अब तक घर तक नहीं पहुंचा. मजबूरन उन्हें गोदाम आना पड़ा. वहीं कई अन्य उपभोक्ता भी ऐसे मिले, जिन्हें घर तक आपूर्ति नहीं होने के कारण गोदाम पहुंचना पड़ा. कुछ उपभोक्ता ऐसे भी थे, जिनके घर में एक ही सिलिंडर है और गैस समाप्त होने पर तत्काल लेने के लिए वे एजेंसी पहुंचे थे.स्थिति यह है कि जो लोग वर्षों से गोदाम जाना भूल चुके थे, वे अब दोबारा गोदाम की कतार में खड़े नजर आ रहे हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन