आपसी वर्चस्व में चली गोली, दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड सात स्थित बाजार समिति परिसर में सोमवार को समिति के कमरे के दखल कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

विज्ञापन

समिति के कमरे के दखल कब्जे को लेकर हुआ विवाद फोटो-5- सीएचसी में घायल का उपचार करते चिकित्सक प्रतिनिधि, कोचस नगर पंचायत के वार्ड सात स्थित बाजार समिति परिसर में सोमवार को समिति के कमरे के दखल कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते बात मारपीट से आगे बढ़ गोलीबारी में तब्दील हो गयी. इसमें समिति के अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गये. लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल मुकेश कुमार उर्फ पिंटू करगहर थान क्षेत्र के धनेज गांव निवासी है. घायल के बयान पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. हालांकि, प्राथमिकी के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को दिये बयान में घायल मुकेश कुमार ने बताया है कि समिति समिति के एक कमरे को किराये पर लगाया गया था. लेकिन, जबरन उस कमरे में बसंत कुमार सिंह द्वारा ताला लगा दिया था. किरायेदार द्वारा शिकायत मिलने के बाद समिति के सदस्यों के साथ जब कमरे की जांच करने गया, तो इस दौरान बसंत कुमार सिंह अपने अन्य तीन सहयोगियों के साथ वहां पहुंच गये और लाठी डंडे व रामी से प्रहार करने लगे. लाठी और रामी से प्रहार करने के बाद उनके साथ आये लोगों ने कट्टा से कई राउंड फायर की. संजोग ठीक रहा कि गोली मेरे शरीर पर नहीं लगी. इस संबंध में एसडीपीओ टू कुमार वैभव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को तत्काल मौके पर भेजा गया, जहां मारपीट कर भाग रहे दो नामजद आरोपितों को खदेड़ कर चंवरी गांव के समीप से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में मनीष कुमार व बसंत कुमार बताये जाते हैं. पुलिस अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन