रोहतास : कोचस में विद्यालय की जमीन का मामला गरमाया, शिक्षा विभाग की मापी के बाद अंतिम निर्णय की मांग

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

कोचस में विद्यालय की जमीन के विवाद पर प्रशासनिक कार्रवाई तेज। शिक्षा विभाग की मापी रिपोर्ट के आधार पर उचित निर्णय लेने के लिए भेजा गया पत्र।

विज्ञापन

सासाराम सदर. रोहतास जिले के कोचस स्थित एक विद्यालय की जमीन से जुड़े मामले में प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है. आवेदन संख्या REF773549 और REF773646 के संबंध में अंचल कार्यालय, कोचस की ओर से संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी को नियमानुसार उचित निर्णय लेने के लिए पत्र भेजा गया है. प्रशासनिक स्तर पर पत्र जारी होने के बाद विद्यालय की जमीन से जुड़े मामले में जल्द स्पष्ट कार्रवाई की उम्मीद बढ़ी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने करायी विद्यालय की जमीन की मापी

मामले में जारी प्रशासनिक पत्र के अनुसार, शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय की भूमि की मापी कर उसकी स्थिति निश्चित की जा चुकी है. इससे विद्यालय की जमीन की वास्तविक स्थिति को लेकर प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं. अब सरकारी अभिलेखों और मापी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जानी है.

सरकारी अभिलेखों के आधार पर कार्रवाई की मांग

जनहित संघर्ष समिति, कोचस ने कहा कि विद्यालय की जमीन सार्वजनिक हित से जुड़ा महत्वपूर्ण मामला है. ऐसे में सरकारी भूमि और विद्यालय की संपत्ति की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए. समिति का कहना है कि विद्यालय की जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण या अन्य कार्रवाई सरकारी अभिलेखों और निर्धारित नियमों के अनुरूप ही होनी चाहिए.

मामले में जल्द अंतिम निर्णय की मांग

समिति ने प्रशासन से मांग की है कि शिक्षा विभाग द्वारा करायी गई मापी और उपलब्ध सरकारी अभिलेखों के आधार पर मामले में शीघ्र और स्पष्ट निर्णय लिया जाए. समिति के अनुसार, समय पर अंतिम कार्रवाई होने से विद्यालय की भूमि से जुड़े विवाद का स्थायी समाधान संभव होगा और भविष्य में किसी तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी.

प्रशासनिक कार्रवाई पर नजर रखेगी समिति

जनहित संघर्ष समिति की प्रेस कमिटी ने प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और मामले में होने वाले आगामी निर्णय पर नजर रखने की बात कही है. समिति के अध्यक्ष रवीन्द्र सिन्हा, संयोजक तेज नारायण दूबे, प्रवक्ता दिलीप केसरी तथा सूचना एवं प्रसार प्रभारी डॉ. मुन्ना कुमार पासवान ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई है.

रोहतास: इंद्रपुरी बराज के सभी 69 गेट खुले, सोन नदी में छोड़ा गया 5.63 लाख क्यूसेक पानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन