हाफ मैराथन का राहुल और सुमन ने जीता खिताब
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Sep 2024 9:57 PM
जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में हुए हाफ मैराथन में राहुल यादव और सुमन कुमारी चैंपियन बने. रविवार को कुम्हऊ गेट से शुरू होकर न्यू फजलगंज स्टेडियम में समाप्त हुए सुनील ज्वाला स्मृति मैराथन दौड़ के पुरुष वर्ग में राहुल यादव ने पहला स्थान हासिल किया.
सासाराम नगर. जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में हुए हाफ मैराथन में राहुल यादव और सुमन कुमारी चैंपियन बने. रविवार को कुम्हऊ गेट से शुरू होकर न्यू फजलगंज स्टेडियम में समाप्त हुए सुनील ज्वाला स्मृति मैराथन दौड़ के पुरुष वर्ग में राहुल यादव ने पहला स्थान हासिल किया. वहीं सर्वजीत कुमार दूसरे और अरमान साह तीसरे स्थान पर रहें. महिला वर्ग में सुमन कुमारी ने सबसे तेज धाविका का पुरस्कार प्राप्त किया. वहीं इस वर्ग में दूसरे स्थान पर कृति कुमारी व तीसरे स्थान पर संतोषी कुमारी रहीं. सभी प्रतिभागियों को पटेल आइटीआइ कॉलेज के एमडी महेंद्र सिंह व चंद्रशेखर पासवान ने पुरस्कृत किया. मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले टाइगर टीम के कप्तान संजू बाबा, गैलेक्सी कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक कपिल कुमार, जिला किक्रेट संघ के संयुक्त सचिव मंटू यादव, बॉक्सिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी नरेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया. मौके पर एबी क्रिकेट के वैभव कुमार, विकास कुमार, बबलू कुमार, अंजनी पासवान, वार्ड संख्या-02 के पार्षद शैलेश कुमार, विक्की कुमार, राकेश कुमार, नवल कुमार, सोनू सेठ, कमेंटेटर सतीश कुमार, जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष रोहन मिश्रा व अन्य मौजूद थे. टॉप थ्री प्रतिभागियों को ट्रैक सूट व बचे प्रतिभागी को टी-शर्ट मेडल देकर पुरस्कृत किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










