रोहतास: पलामू के दो अलग-अलग कांडों में वांछित बाप-बेटे ललकी अहरी से गिरफ्तार, पहचान छिपाकर रह रहे थे दोनों

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के पलामू पुलिस के साथ आरोपित बाप बेटे | Prabhat Khabar Network

झारखंड के पलामू पुलिस ने अकोढ़ीगोला के ललकी अहरी से पहचान छिपाकर रह रहे वांछित बाप-बेटे को गिरफ्तार किया। दोनों पर लूट और अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

Rohtas News : अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के ललकी अहरी गांव से पलामू पुलिस ने दो अलग-अलग कांडों में वांछित बाप-बेटे को गुरुवार को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी अपनी पहचान छिपाकर लंबे समय से गांव में रह रहे थे. गिरफ्तारी के बाद दोनों को पलामू पुलिस के हवाले कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

लाल वारंटी राजकरण मेहता गिरफ्तार

स्थानीय थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि न्यायालय पलामू, झारखंड से जारी एसटीआर नंबर 301/16 के लाल वारंट के आधार पर नवाज़ायपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ टोला भिटियाही निवासी बलराम मेहता के बेटे राजकरण मेहता को ललकी अहरी से गिरफ्तार किया गया है. राजकरण पलामू पुलिस के एक मामले में लंबे समय से वांछित था.

बेटे संदीप पर लूट के मामले में संदेह

पुलिस ने राजकरण मेहता के साथ उसके बेटे संदीप कुमार को भी गिरफ्तार किया है. संदीप के खिलाफ नवाज़ायपुर थाना कांड संख्या 50/24, दिनांक 05 दिसंबर 2024 को दर्ज किया गया था. यह मामला लूट से जुड़ा बताया गया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर झारखंड की पलामू पुलिस को सौंप दिया.

पहचान बदलकर ललकी अहरी में रह रहा था राजकरण

पुलिस के अनुसार, राजकरण मेहता ने अपनी पहचान छिपाकर ललकी अहरी गांव में ठिकाना बना लिया था. कुछ समय बाद उसका बेटा संदीप कुमार भी अपने पिता के साथ आकर वहीं रहने लगा. दोनों लंबे समय से गांव में रह रहे थे, जिससे उनकी पहचान छिपी रही.

परिजनों ने बताया था- मर चुका है राजकरण

पलामू पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान राजकरण मेहता के घर के सदस्यों की ओर से बताया जाता था कि उसकी मौत हो चुकी है. हालांकि, अनुसंधान के दौरान पुलिस को उसके जीवित होने और ललकी अहरी गांव में रहने की जानकारी मिली. इसके बाद पलामू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजकरण और उसके बेटे संदीप को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन