रोहतास: कोचस के लहेरी पैक्स चुनाव में अब 24 प्रत्याशी मैदान में, दो ने नामांकन लिया वापस; 7 सितंबर को होगा मतदान

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड सह अंचल कार्यालय की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

कोचस के लहेरी पैक्स चुनाव में दो उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। अब 24 प्रत्याशी मैदान में हैं, 7 सितंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न होगा।

विज्ञापन

Rohtas News : कोचस प्रखंड के लहेरी पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गयी. नाम वापसी और चुनाव चिन्ह प्राप्त करने को लेकर प्रत्याशियों में दोपहर से ही उत्सुकता बनी रही. देर शाम तक प्रखंड कार्यालय में प्रत्याशियों और समर्थकों की चहल-पहल रही. चुनाव में किसी प्रत्याशी को मोतियों की माला, किसी को किताब, ईंट और ब्लैक बोर्ड, तो किसी को वायुयान, पतंग और गुलाब का फूल चुनाव चिन्ह मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो प्रत्याशियों ने नामांकन लिया वापस

निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि लहेरी पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें से दो प्रत्याशियों नरेंद्र खरवार और अस्तोरना देवी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया. इसके बाद अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गये हैं.

प्रबंधकारिणी सदस्य पद पर 22 अभ्यर्थी

प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 22 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष और प्रबंधकारिणी सदस्य पद के सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया. इसके साथ ही लहेरी पैक्स चुनाव में कुल 24 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गये हैं.

चुनाव चिन्ह मिलते ही शुरू हुई चुनावी सरगर्मी

चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गयी हैं. प्रत्याशी अब अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ मतदाताओं से संपर्क करने की तैयारी में जुट गये हैं. प्रखंड कार्यालय परिसर में देर शाम तक चुनाव को लेकर गहमागहमी बनी रही.

7 सितंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान

निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि लहेरी पैक्स के लिए 7 सितंबर को मतदान कराया जायेगा. मतदान प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है. प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन