दिनारा में महिला का आरोप: सास समेत छह लोगों ने बहू पर लाठी-डंडों से किया हमला, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दिनारा थाना भवन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिनारा के गंजभड़सरा गांव में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पीड़िता के बयान पर सास-ससुर सहित छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Sasaram Domestic Violence : रोहतास के दिनारा स्थानीय थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट में बहु गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला का इलाज दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.

विज्ञापन

महिला की पहचान सोनू माली की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है. मामला गंजभड़सरा गांव की है. घटना के बाद पीड़िता ने दिनारा थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी सास सोना देवी, ससुर सुरेश माली समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Sasaram News : मारपीट कर किया घायल, नगद रुपये भी निकालने का आरोप

पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि वह मोबाइल से अपने पति से बात कर रही थी, तभी सास-ससुर समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इस मारपीट में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. साथ ही आरोप लगाया कि आरोपियों ने बक्से में रखे नगद रुपये भी निकाल लिए.

Dinara Police : पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनारा थाना पुलिस ने आरोपी सोना देवी और अनिस माली को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है.

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन