दिनारा में विवाहिता के गायब होने पर मायके वालों ने दर्ज कराया FIR, पति समेत सास-ससुर पर आरोप

Updated:
विज्ञापन

दिनारा में एक विवाहिता के अचानक गायब होने के बाद मायके वालों ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

दिनारा. थाना क्षेत्र के बेलवैया गांव की एक महिला ने अपनी बेटी के गायब होने को लेकर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर उसका पता लगाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि बेलवैया निवासी शिवजी सिंह की पत्नी विमला देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें बेटी के पति टप्पू सिंह, ससुर राजू सिंह और सास उर्मिला देवी को नामजद किया गया है.

2021 में हुई थी बेटी की शादी

विमला देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2021 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सुजानपुर गांव निवासी राजू सिंह के पुत्र टप्पू सिंह के साथ हुई थी.

महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट किये जाने की सूचना उन्हें मिलती रही थी. इस वजह से वह अपनी बेटी को लेकर पहले से चिंतित थीं.

8 तारीख से नहीं हुई बातचीत

महिला के अनुसार, गत 8 तारीख से उनकी बेटी से किसी तरह की बातचीत नहीं हो पायी है. लगातार संपर्क नहीं होने पर उन्हें चिंता हुई और वह अपनी बेटी के ससुराल सुजानपुर गांव पहुंचीं.

वहां पहुंचने पर घर में ताला लगा मिला. बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की.

बेटी के साथ अनहोनी की आशंका

विमला देवी ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस बेटी के गायब होने से जुड़े सभी बिंदुओं की पड़ताल कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन