रोहतास: नोखा के काली मंदिर में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर, विधायक समेत श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
फोटो 1: प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु फोटो 2 नोखा विधायक नगर में चंद्रवंशी को सम्मानित करते पूजा कमेटी के सदस्य | Prabhat Khabar Network
सावन पूर्णिमा पर नोखा के काली मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। मां काली को 56 भोग अर्पित किए गए और विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
Rohtas News : सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप स्थित काली मंदिर धर्मशाला परिसर में शनिवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ. काली मंदिर पूजा कमेटी की ओर से मां काली का आकर्षक श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के दौरान मां के चरणों में 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया.
आपके शहर में
भव्य भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. इसमें नोखा प्रखंड के विभिन्न गांवों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया. सावन पूर्णिमा को लेकर मंदिर और आसपास के परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही.
विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी ने की सुख-शांति की कामना
भंडारे में बिहार विधानसभा आवास समिति के अध्यक्ष सह नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी भी पहुंचे. उन्होंने मां काली के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर महाप्रसाद ग्रहण किया. पूजा कमेटी के सदस्यों ने विधायक को सम्मानित भी किया.
विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता की पहचान हैं. ऐसे आयोजनों से लोगों के बीच आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव मजबूत होता है. उन्होंने मां काली से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
कमेटी सदस्यों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
आयोजन को सफल बनाने में काली मंदिर पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज चंदेल, बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष रुपेश चंद्रवंशी, अजय कुमार, उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, कोषाध्यक्ष पिंटू केसरी, बोलबम केसरी, विनोद शर्मा, सरोज कुमार, छोटू कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, अजय द्विवेदी, राधेश्याम गुप्ता, राजू कसेरा, सरोज कुमार गुप्ता और बलजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में कमेटी सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभायी.
कमेटी सदस्यों ने मंदिर परिसर की व्यवस्था संभालने के साथ श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से महाप्रसाद ग्रहण कराने में भी सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए