रोहतास में 32.68 लाख की ATM चोरी का 82 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा, अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर

Updated:
विज्ञापन

एक्सिस बैंक की एटीएम, जहां हुई थी घटना | Prabhat Khabar Network

कोचस में एक्सिस बैंक का एटीएम काटकर 32.68 लाख रुपये की चोरी के 82 दिन बाद भी पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही है। जानें क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित स्थानीय बस पड़ाव के सामने ओवरब्रिज के नीचे एक्सिस बैंक के एटीएम को काटकर 32.68 लाख रुपये चोरी किए जाने के मामले में घटना के 82 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. 14 जून की तड़के हुई इस वारदात में शामिल अपराधी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. मामले का उद्भेदन नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

आठ मिनट में ATM काटकर उड़ाए थे 32.68 लाख

गत 14 जून की सुबह बोलेरो सवार पांच नकाबपोश अपराधियों ने गैस कटर की मदद से एक्सिस बैंक के ATM को काट दिया था. बदमाश महज आठ मिनट के भीतर ATM में रखे 32.68 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था.

पुलिस ने बोलेरो तो बरामद की, लेकिन अपराधी नहीं मिले

घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की बोलेरो को कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र से लावारिस हालत में बरामद कर लिया था. इसके बावजूद मुख्य अपराधियों तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच सकी है.

82 दिन बाद भी नहीं हुआ कांड का उद्भेदन

घटना के बाद मौके पर पहुंचे वरीय पुलिस अधिकारियों ने जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और मामले के उद्भेदन का भरोसा दिया था. लेकिन 82 दिन बीतने के बाद भी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है. ATM के आसपास के दुकानदारों का कहना है कि पुलिस के शुरुआती दावों के बावजूद अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है.

पुलिस बोली- अपराधियों की पहचान हुई

इस संबंध में सदर एसडीपीओ टू संजीव कुमार ने बताया कि एक्सिस बैंक ATM से कैश चोरी मामले में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है. वरीय अधिकारियों के निर्देशन में जल्द ही घटना का उद्भेदन करने और अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

ATM के बाद थाना के पास से स्कॉर्पियो चोरी

गौरतलब है कि ATM चोरी की घटना से करीब एक माह पहले 11 मई को थाना से महज 200 मीटर की दूरी से एक स्कॉर्पियो वाहन चोरी हो गया था. इस मामले में भी अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. लगातार हुई इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोग पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन