काराकाट में चार पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में प्रमाण पत्र देते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

काराकाट प्रखंड की चार पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में 231 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 175 समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया गया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि काराकाट - प्रखंड में मंगलवार को राज्य सरकार के "सबका सम्मान, जीवन आसान " अभियान के तहत पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित किया गया . पंचायत मानिक परासी, मुंजी, अमरथा, सकला में शिविर का आयोजन किया गया . जिसमें कुल 231 मामले का आवेदन प्राप्त हुआ .उन आवेदनों में 175 का ऑन दी स्पॉट मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं और सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लेकर इन शिविरों में पहुंचे थे . शिविरों में राजस्व, पंचायत, सामाजिक सुरक्षा, प्रमाण-पत्र, पेंशन, आवास और भूमि संबंधी मामलों सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों और आवेदनों पर सुनवाई हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

अधिकारियों ने कई मामलों का तत्काल समाधान किया, जबकि शेष के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया .प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को चार पंचायतों में सहयोग शिविर का असयोजन किया गया था . शेष मामलों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि इन सहयोग शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. इससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल रहा है.

इन शिविरों में प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रेणुका कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रिता कुमारी, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी नवीन कुमार, पंचायत सचिव संतोष कुमार सहित संबंधित पंचायतों के कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे .


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन