ePaper

जिले में बर्ड फ्लू वायरस का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Updated at : 28 Feb 2026 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में बर्ड फ्लू वायरस का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

पक्षियों से इंसानों में फैलता है बर्ड फ्लू वायरस, लक्षणों से रहे सावधान

विज्ञापन

सासाराम सदर. पटना समेत बिहार के कुछ इलाकों में पक्षियों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आये हैं. इस रिपोर्ट के बाद सासाराम नगर निगम और जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड में हैं. इसको लेकर सरकार ने पटना के चिड़ियाघर को एक सप्ताह के लिए बंद करने के साथ ही सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी किया है. शहर के अलावा जिला में इस वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए नगर प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से तैयार है. ऐसे में लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि, बर्ड फ्लू इंसानों में भी फैल सकता है. बर्ड फ्लू इन्फ्लूएंजा ए वायरस, खासकर एच 5 एन1 के कारण होता है. यह मुख्य रूप से पक्षियों की बीमारी है. लेकिन, कुछ कारणों से यह इंसानों में भी फैल सकता है. जिसके लक्षणों से सावधान रहने के साथ तत्काल डॉक्टर से संपर्क कर परामर्श लेनी चाहिए. हालांकि, इस वायरस का प्रभाव रोहतास जिला के किसी क्षेत्र में देखने को नहीं मिली है. फिर भी नगर प्रशासन, जिला प्रशासन के अलावा स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से तैयार है.

कैसे फैलता है बर्ड फ्लू:

बर्ड फ्लू इन्फ्लूएंजा एक वायरस, खासकर एच5एन1 के कारण होता है. मुख्य रूप से यह पक्षियों की बीमारी है, लेकिन यह इंसानों में भी कुछ कारणों से फैल सकता है. इसके अलावा यह वायरस संक्रमित पक्षियों या उनके लार या बीट के सीधे संपर्क में आने, पक्षियों से संक्रमित हुए पिंजरे, मिट्टी या पानी के संपर्क में आने तथा बिना साफ-सफाई के पोल्ट्री या अंडों के रखरखाव से फैलता है.

कहते हैं अधिकारीराज्य स्वास्थ्य विभाग से कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गयी है. इसके बावजूद भी सदर अस्पताल के अलावा प्रखंडों के पीएचसी, सीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट कर दिया है. बर्ड फ्लू प्रकार के वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है.

डॉ मणिराज रंजन, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल सासाराम

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन