भगत सिंह की 119वीं जयंती पर संकल्प सेवा संस्थान ने किया माल्यार्पण, त्याग और बलिदान को किया नमन

Updated:
विज्ञापन

भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती पर संकल्प सेवा संस्थान ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. संस्था ने भगत सिंह के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए युवाओं को देशहित में जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया.

विज्ञापन

Sasaram News : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर सोमवार को संकल्प सेवा संस्थान की ओर से शहीद भगत सिंह स्मारक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया.

विज्ञापन

देश की आजादी के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान

संस्था के अध्यक्ष संजय कश्यप ने कहा कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के बंगा में हुआ था, जो वर्तमान में पाकिस्तान में है. उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया. भगत सिंह ने अपने विचारों और संघर्ष के माध्यम से युवाओं के भीतर देशभक्ति और स्वतंत्रता की भावना को मजबूत किया.

Also Read : अभियान बसेरा के आवेदन के लिए उमड़ी करीब एक हजार महिलाएं, भीड़ नियंत्रित करने में सीओ चोटिल

युवाओं के लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं भगत सिंह

संजय कश्यप ने कहा कि भगत सिंह का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके विचारों में देश के प्रति समर्पण और बदलाव की स्पष्ट भावना दिखाई देती है. कार्यक्रम के दौरान भगत सिंह के विचारों को याद करते हुए युवाओं से देशहित में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया.

Also Read : कचरे और अव्यवस्थाओं के बीच संचालित हो रहा महात्मा गांधी बड़ा बाजार, विकास की योजनाएं फाइलों तक सीमित

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

माल्यार्पण कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक रजनीश कुमार, अध्यक्ष संजय कश्यप, सचिव जितेंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष रविशंकर दुबे, जितेंद्र कसेरा, अमरनाथ जायसवाल, प्यारेलाल, अमित कुमार, अभय कुमार, छोटेलाल श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे.

Also Read : खीरी गांव में किसान पाठशाला आयोजित, किसानों को उन्नत व प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन