रोहतास में मध्यदेशीय वैश्य समाज की बैठक, एकता और भव्य पूजन उत्सव को लेकर बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

बाबा गणिनाथ जयंती समारोह को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेते लोग | Prabhat Khabar Network

डेहरी-डालमियानगर में बाबा गणिनाथ जयंती समारोह की भव्य तैयारी शुरू। समाज की बैठक में नई पूजा कमेटी का गठन और युवाओं को सौंपी गई जिम्मेदारी।

विज्ञापन

Rohtas News : अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा एवं श्रीश्री बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट, डेहरी-डालमियानगर के संयुक्त तत्वावधान में स्वजातीय जनसभा सह बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में समाज की एकता, आपसी सम्मान और बाबा गणिनाथ जी महाराज के आगामी वार्षिक पूजन उत्सव को भव्य व गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

वरिष्ठ सदस्यों को शामिल कर बनाया गया संरक्षक मंडल

बैठक की अध्यक्षता डॉ. महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि संचालन नंदन कुमार गुप्ता ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से समाज के वरिष्ठ सदस्यों को शामिल करते हुए संरक्षक मंडल का गठन किया गया. इसमें गोपाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. महेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. रामेश्वर गुप्ता, संजय प्रसाद गुप्ता, संदीप कुमार, मोहन प्रसाद, संजीव कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, मुन्ना सरपंच, आनंद कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्य शामिल किये गये.

वार्षिक पूजन उत्सव की जिम्मेदारी युवाओं को

संरक्षक मंडल ने समाज के युवाओं की कार्यक्षमता, उत्साह और प्रतिबद्धता पर भरोसा जताते हुए वार्षिक पूजन उत्सव की जिम्मेदारी उन्हें सौंपने का निर्णय लिया. इसके लिए नयी पूजा कमेटी का गठन किया गया.

राजन कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष, राजू कुमार सचिव

नई पूजा कमेटी में राजन कुमार गुप्ता को अध्यक्ष और राजू कुमार को सचिव मनोनीत किया गया. वहीं विकास कुमार गुप्ता (विक्की), पवन कुमार गुप्ता (विक्की), आशीष कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, गोविंद कुमार गुप्ता और आकाश कुमार गुप्ता को कमेटी में शामिल किया गया. सहमति के आधार पर कमेटी का आगे विस्तार किया जायेगा.

समाज की एकता और विकास को प्राथमिकता

बैठक में मौजूद लोगों ने आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर समाज की एकता, सम्मान और विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया. साथ ही तय किया गया कि बाबा गणिनाथ जी महाराज का वार्षिक पूजन उत्सव समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से भव्य तरीके से आयोजित किया जायेगा.

सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

बैठक में युवा शक्ति को आगे बढ़ाने और सामाजिक कार्यों में उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी देने पर भी सहमति बनी. ट्रस्ट मंडल के संदीप कुमार उर्फ गट्टू, अरविंद कुमार गुप्ता, उदय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता उर्फ बुल्लू, देवेंद्र प्रसाद गुप्ता उर्फ बाबू, अरुण कुमार गुप्ता, हरिओम प्रसाद गुप्ता, गोपाल प्रसाद गुप्ता, मोहन प्रसाद गुप्ता, ललन प्रसाद और अजय प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन