शादी समारोह में उपजे विवाद के बाद युवक को मारी गोली, जख्मी

Updated:
विज्ञापन
शादी समारोह में उपजे विवाद के बाद युवक को मारी गोली, जख्मी

सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पड़सरा गांव में हुई घटना

विज्ञापन

सासाराम ग्रामीण. सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पड़सरा गांव में बुधवार की सुबह शादी समारोह में उपजे विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी. गोली से जख्मी युवक उक्त गांव निवासी काली सिंह के 35 वर्षीय पुत्र धर्मेद्र यादव है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोरमा गांव में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान पड़सरा गांव के धर्मेंद्र यादव व राजू कुमार के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था. विवाद के दौरान हीं राजू ने धर्मेंद्र को गोली मारने की धमकी दी थी और बुधवार की सुबह करीब 10 बजे राजू ने अपने घर से बंदूक लाकर धर्मेंद्र यादव को कमर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपित राजू फिलहाल फरार बताया जाता है. वहीं, सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों में उसे वाराणसी रेफर कर दिया है. मामले में घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने बताया कि परिजनों के कथनानुसार बीती रात गांव के ही आरोपी राजू कुमार व घायल धर्मेंद्र कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और फिर राजू ने बुधवार की सुबह धर्मेंद्र को गोली मार कर फरार हो गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन