Sarkari Naukri : बिहार के स्कूलों में पुस्तकालयाध्यक्षों की होगी नियुक्ति, शिक्षा विभाग ने जिलों स��� मांगी रिक्तियां

Updated:
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों से पुस्कालयाध्यक्षों के रिक्त पदों की जानकारी मांगी है़ माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है़

विज्ञापन

पटना. शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों से पुस्कालयाध्यक्षों के रिक्त पदों की जानकारी मांगी है़ माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है़ माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि वह जिलों में कार्यरत पुस्कालयाध्यक्ष की संख्या बतायें.

आपके शहर में

विज्ञापन

पत्र में प्रत्येक जिले में आवंटित पदों की संख्या बताते हुए कार्यरत बल और रिक्तियों की संख्या की जानकारी एक सप्ताह में भेजने को कहा गया है़ प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों के कुल आवंटित पद 2599 है़ं

दरभंगा में आवंटित पद 67, गया में 106, पटना में 186, समस्तीपुर में 103, सहरसा में 46, जहानाबाद में 40, कैमूर में 38, वैशाली में 82, भागलपुर में 103, भोजपुर में 105, प चंपारण में 51, मुजफ्फरपुर में 100, गोपालगंज में 51 पद हैं.

इसी प्रकार पूर्वी चंपारण में 77, औरंगाबाद में 88, लखीसराय में 42 , रोहतास में 109, नवादा में 56 , सीतामढ़ी में 52, शिवहर में 9, सारण में 117, सीवान में 81, सुपौल में 43, मधेपुरा में 46, पूर्णिया में 49, अररिया में 37 पद हैं.

वहीं कटिहार में 49, बांका में 64, मुंगेर में 69, शेखुपरा में 27, बेगूसराय में 75, बक्सर में 68, मधुबनी में 108, खगड़िया में 39, नालंदा में 121, अरवल में 38, जमुई में 40 तथा किशनगंज में 17 पद हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन