महिला को मारपीट कर किया घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 10:24 PM
थाना क्षेत्र के बिन्द बहुआरा में जबरन जमीन लिख देने को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया. मामले में दिघवारा निवासी गोपीनाथ मिश्रा की पत्नी जानकी कुंवर ने प्राथमिक की दर्ज करायी.
मढ़ौरा. थाना क्षेत्र के बिन्द बहुआरा में जबरन जमीन लिख देने को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया. मामले में दिघवारा निवासी गोपीनाथ मिश्रा की पत्नी जानकी कुंवर ने प्राथमिक की दर्ज करायी. प्राथमिक में जख्मी महिला ने कहा है कि वह वर्तमान में अपने मायके बिन्द बहुआरा में आई थी. यहां उसके हिस्से में पिता की जमीन है, जिसे जबरदस्ती अपने नाम करवाने की नीयत से उसके मायके के पाटीदार ने मारपीट किया. महिला ने दिनेश पांडे, जगदीश पांडे, विनोद पांडे, सुनील पांडे, संतोष पांडे, रवि पांडे अभिषेक पांडे, प्रवीण पांडे, छोटू पांडे, वरुण पांडे, आशुतोष पांडे, आकाश पांडे, मनोज पांडे, दीपक पांडे, गीता देवी, निधि देवी, मिक्की पांडे, सरिता देवी, पूनम देवी को आरोपित किया है. कहा है कि आरोपियों नें उसके कपड़े फाड़ कर उसे बेईज्जत किया और कागज पर उसके अंगुठे का निशान ले लिया. इसी मामले दुसरे पक्ष से जगदीश पांडे ने एक प्राथमिक की दर्ज करायी है. प्राथमिकी में चंद्रभूषण पांडे, रौशन पांडे, सुनील पांडे, बृजेश मिश्रा, अजीत मिश्रा, नवीन मिश्रा सहित दो-तीन अज्ञात को आरोपित किया है. सभी पर हरवे- हथियार, लाठी, डंडा,रड और देसी कट्टा के साथ घर पर पहुंचने और मारपीट करने का आरोप लगाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










