JPU में स्नातक 2026-30 के स्पॉट एडमिशन की गाइडलाइन जारी, 27 अगस्त को होगा नामांकन

विज्ञापन

जानकारी देते कुलपति

जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-30 के लिए स्पॉट एडमिशन की विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है. 27 अगस्त को अंतिम मौका दिया जा रहा है, जहां छात्र अपने मेधा अंकों के आधार पर प्रवेश पा सकेंगे. जानें नामांकन की पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और आवश्यक दस्तावेज़.

विज्ञापन

JPU Undergraduate Admission: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक सत्र 2026-30 में स्पॉट एडमिशन के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी गयी है. शनिवार को कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी. इसमें नामांकन समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में वर्तमान सत्र के स्पॉट एडमिशन का शेड्यूल जारी किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि स्नातक में स्पॉट एडमिशन 27 अगस्त को होगा. इसकी पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जायेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्पॉट एडमिशन का अंतिम मौका होगा और किसी भी परिस्थिति में निर्धारित समय सीमा नहीं बढ़ायी जायेगी.

27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे तक जमा करनी होगी हार्ड कॉपी

स्पॉट एडमिशन के पहले चरण में छात्रों को 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे तक अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी संबंधित कॉलेज में जमा करनी होगी. निर्धारित समय तक हार्ड कॉपी जमा नहीं करने वाले छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जायेगा.

इसके बाद 27 अगस्त को ही दोपहर 2:30 बजे तक कॉलेज 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों और जमा की गयी हार्ड कॉपी के आधार पर विषयवार मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट तैयार कर नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करेंगे.

मुख्य मेरिट लिस्ट के छात्रों को 4:30 बजे तक लेना होगा एडमिशन

मुख्य मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रों को 27 अगस्त को दोपहर 4:30 बजे तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना एडमिशन पूरा करना होगा. यदि 4:30 बजे के बाद किसी विषय में सीटें खाली रह जाती हैं, तो मेरिट के आधार पर वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों को सीट आवंटित की जायेगी.

कुलपति ने कहा कि स्पॉट एडमिशन की पूरी प्रक्रिया 27 अगस्त को विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि की मौजूदगी में पूरी होगी. किसी भी परिस्थिति में निर्धारित समय सीमा में विस्तार नहीं किया जायेगा.

23 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

स्नातक में स्पॉट एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हो चुकी है. आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित की गयी है. इस अवधि में आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची 25 अगस्त को संबंधित कॉलेजों को भेजी जायेगी.

विश्वविद्यालय के पोर्टल पर कॉलेजों में विषयवार बची हुई सीटों की संख्या अपलोड कर दी गयी है. छात्र इसी के आधार पर स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है. आवेदन की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगी.

पुराने आवेदकों को दोबारा नहीं देना होगा आवेदन शुल्क

जिन छात्र-छात्राओं ने पूर्व में नामांकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन पहली, दूसरी और तीसरी सूची में उनका नाम नहीं आ सका, वे भी अपने पुराने लॉगिन आईडी के माध्यम से विषय और कॉलेज बदलकर स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. ऐसे छात्रों को दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

संबद्ध कॉलेजों के लिए प्रमंडल स्तर पर बनाये गये केंद्र

विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित संबद्ध कॉलेजों में नामांकन के लिए प्रमंडल स्तर पर एक-एक अंगीभूत कॉलेज को केंद्र बनाया गया है. इन्हीं केंद्रों से संबद्ध कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की दाखिले की प्रक्रिया पूरी होगी.

छात्र कल्याण विभाग की अध्यक्ष प्रो. राणा विक्रम सिंह ने बताया कि सारण जिले के संबद्ध कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की प्रक्रिया 27 अगस्त को राजेंद्र कॉलेज में पूरी होगी. इसी तरह सीवान के संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के लिए डीएवी कॉलेज सीवान को केंद्र बनाया गया है. गोपालगंज के संबद्ध कॉलेजों के लिए कमला राय कॉलेज को केंद्र बनाया गया है.

सभी केंद्रों पर विश्वविद्यालय की ओर से एक वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जिनकी निगरानी में नामांकन प्रक्रिया पूरी की जायेगी. वहीं अंगीभूत और राजकीय डिग्री कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्र सीधे संबंधित कॉलेज में पहुंचेंगे.

पूरी पारदर्शिता के साथ होगी प्रक्रिया

कुलपति ने कहा कि स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 अगस्त को समर्थ पोर्टल पर सभी आवेदकों की सूची जारी की जायेगी. इसके बाद सूची संबंधित कॉलेजों को भेज दी जायेगी. सूची में शामिल छात्र 27 अगस्त को कॉलेज पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन करा सकेंगे.

उन्होंने बताया कि स्नातक में स्पॉट एडमिशन के लिए बची सभी सीटों को अनारक्षित कर दिया गया है. स्पॉट एडमिशन में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया जायेगा. छात्रों को उनके मेधा अंक के आधार पर प्राथमिकता देते हुए दाखिला दिया जायेगा.

नामांकन के समय छात्र की मौजूदगी अनिवार्य

कुलपति ने स्पष्ट किया कि नामांकन के समय छात्र-छात्राओं का स्वयं स्पॉट एडमिशन केंद्र पर मौजूद रहना अनिवार्य होगा. प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करें.

स्पॉट एडमिशन का शेड्यूल

अप्लाई करने की अंतिम तिथि: 23 अगस्त.

समर्थ पोर्टल पर सूची जारी होने की तिथि: 25 अगस्त.

नामांकन की तिथि: 27 अगस्त.

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े

जेपीयू में अंगीभूत कॉलेज: 21

संबद्ध कॉलेज: 15

राजकीय डिग्री कॉलेज: 28.

स्पॉट एडमिशन के लिए उपलब्ध सीटें: 24 हजार.

स्नातक में विषयों की संख्या: 25.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन